Shubhman Gill: हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल अपनी क्रश को लेकर बहुत सूर्खियां बटोर रहें हैं। पिछले कुछ दिनों से वो साला अली खान को डेट करने कारण चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन लोगों की अफवाहों पर रोक लगी नजर आ रही है।

Shubhman Gill
Credit: Google

इसकी वजह साउथ की एक्ट्रेस हैं, जो न केवल शुभमन गिल की बल्कि नेशनल क्रश हैं। शुभमन ने अपने क्रश के बारे में खुद ही बताया है तो अब सारा का नाम भूल कर लोग साउथ की एक्ट्रेस के बारे में बात करते नजर आ रहें है।

किसके दिवाने हैं Shubhman Gill

तो चलिए जानते हैं कौन है वो जिसके दीवाने है शुभमन गिल। क्रिकेटर शुभमन गिल ने साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को अपना क्रश बताया है। जिनके लुक्स और अदाओं के लाखों लोग कायल हैं।

Shubhman Gill
Credit: Google

फिर चाहे उन्हें फिल्मों में देखना हो या असल जिंदगी में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उनकी क्यूटनेस  और स्माइल पर फैंस फिदा रहते हैं। वो ज्यादातर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए नजर आ जाती हैं।

Rashmika Mandana हैं Shubhman Gill का क्रश

Shubhman Gill: बतादें कि एक इंटरव्यू में शुभमन गिल ने अपने क्रश को जग जाहिर किया है। जब इंटरव्यू में  गिल से उनके क्रश को लेकर सवाल पूछा गया, तो वो पहले तो शर्म से लाल हुए और मुस्कुराए।

Shubhman Gill
Credit: Google

हालांकि उन्होंने इस सवाल को टालने की पूरी कोशिश भी की। लेकिन थोड़ी देर बाद में काफी हिचकिचाते हुए क्रिकेटर ने ‘नेशनल क्रश’ कही जाने वाली रश्मिका मंदाना का नाम सरेआम  लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल ने खुद कहा कि उन्हें रश्मिका मंदाना  पर क्रश है।

Also Read: Birthday Bash: चोरी करने पर पड़ी पिटाई, फिर भी Anupam Kher को समझ न आई

Rashmika ने नहीं दी Shubhman Gil पर कोई प्रतिक्रिया

Shubhman Gill
Credit: Google

गौरतलब है कि  शुभमन गिल का कमेंट  रश्मिका मंदाना के पास पहुंच तो गया होगा लेकिन उनकी तरफ से ऐसी कोई  प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रश्मिका शुभमन गिल का जवाब देती हैं या नहीं? 

Shubhman Gill ने लिया था सारा का नाम

Shubhman Gill: आपकों बतादें कि इससे पहले शुभमन गिल और सारा अली खान के अफेयर को लेकर चर्चा जोरों पर रही है। जिसके लिए  क्रिकेटर अपनी डेटिंग की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ चुके हैं।

Shubhman Gill
Credit: Google

दरअसल, एक इंटरव्यू के बीच क्रिकेटर से  बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस का नाम पूछा गया। तब  गिल ने सारा अली का नाम लिया था। जब उनसे पूछा गया कि ‘क्या आप सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर उन्होंने कहा था, ‘हो सकता है’।

Also Read:Holi 2023: Shahid Kapoor Drops a Hilarious Holi Wish, Fans Reacted