Ranbir Kapoor: एक आम इंसान का अपनों को याद करना बहुत आम सी बात है। खासकर तब जब दोनों ही कपल कोई फिल्मी सितारें हों। सबसे ज्यादा मुश्किल तब आती है जब उन्हें किसी फिल्म के सिलसिले में कई अपनों से कई दिनों तक दूर रहना पड़े।

Ranbir Kapoor
Credit: Google

मैं झूठी तू मक्कार के प्रमोशन में बिजी Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: कुछ ऐसा ही हाल है रणबीर कपूर का जो इन दिनों जहां श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म मैं झूठी तू मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं आलिया भट्ट भी इवेंट और अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। यहीं नहीं वह बेटी “राहा” को भी शूटिंग पर ले गई हैं।

ये बात रणबीर कपूर ने खुद बताई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं रणबीर ने यह भी बताते दिख रहे हैं कि वह अपनी बेटी और वाइफ को काफी मिस कर रहे हैं। 

Also Read: पापुलर एनिमी सीरीज Attack On Titan का एपिसोड 28 आज रीलीज ,जानिए क्या कुछ खास

Ranbir Kapoor ने प्रमोशनल इवेंट में की पर्सनल टॉक 

बैंगलोर में आयोजित एक तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी  के बारे में खुलकर बात की।एक्टर ने कहा कि वह अपनी वाइफ आलिया भट्ट और अपनी बेटी राहा को ‘बेहद’ मिस कर रहे हैं। बतादें कि आलिया इन दिनों कश्मीर में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।

Ranbir Kapoor
Credit: Google

Ranbir Kapoor,वाईफ और बेटी को देखने के लिए बेताब 

रणबीर ने ये भी बताया कि आलिया कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं और वह राहा को अपने साथ ले गई हैं। मैं दोनों को बहुत मिस कर रहा हूं। दोनों 5 दिन बाद वापस आएंगे, जिसके लिए मैं उन्हें देखने को बेताब हूं। मैं और मेरी वाईफ दोनों एक्टर्स हैं’। इसीलिए हमें अपनी प्राथमिकता को बांटना पड़ेगा’।

Ranbir Kapoor
Credit: Google

काम के सिलसिले में पत्नी आलिया और बेटी से दूर रणबीर कपूर का हाल बुरा है। रणबीर कपूर का अपनी फैमिली को मिस करना जायज है और पिता के इस प्यार के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Also Read:Samantha Ruth Prabhu is Coming Up With Her Riveting Role in Citadel

आलिया भट्ट की तस्वीरें हुई लीक 

इसी बीच कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की अनदेखी तस्वीरें लीक हो रही हैं। जिसमें आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग का वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Ranbir Kapoor
Credit: Google

इसमें आलिया रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।