Kangana Ranaut, बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जो लोगो के बीच सुर्खियाँ बटोरने का कोई मौका हाथ से नही गवाती हैं। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर लोगों की बीच एक जगह बनायी ही रहती है। आप उन्हें प्यार करो या नफरत करो लेकिन आप कंगना रनौत को नजरअंदाज नहीं कर सकते। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली अभिनेत्री Kangana अपनी राय को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रमों हो या सोशल मीडिया पर बयान देना हो Kangana कभी पीछे नहीं हटती। उनके बयानों की अक्सर आलोचना भी की जाती है। हालाँकि, इससे वो रूकने वाली भी नहीं है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले ट्वीट्स की एक श्रृंखला पोस्ट करने के बाद 2021 में उनके ट्विटर खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे फिर से वापस बहाल कर दिया गया है।

Kangana Ranaut ट्विटर पर वापस आ गई हैं

Kangana Ranaut
Credit: tribune

Kangana Ranaut, जिनका ट्विटर अकाउंट मई 2021 में वापस निलंबित कर दिया गया था, अब माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर वापस आ गई हैं। अपनी वापसी की घोषणा करते हुए, उन्होंने एक ट्वीट भी पोस्ट किया जिसमें लिखा था, “सभी को नमस्कार, यहाँ वापस आकर अच्छा लगा (sic)”

Kangana ने आगे ट्वीट किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इसकी घोषणा करते हुए, उन्होने लिखा, “और यह सब समेटा जा चुका है !!! आपातकालीन फिल्मांकन सफलतापूर्वक पूरा हुआ… 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होती है… 20-10-2023 (sic)”

Also read: फिल्म निर्माता Ram Gopal Verma ने नशे की होर में, RRR के निर्देशक SS Rajamouli को दी धमकी

खैर, हमें आश्चर्य है कि क्या Kangana अब से माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के दिशा-निर्देशों को पहले के मुताबिक गंभीरता से लेंगी। कहीं वो फिर से पहली गलतियाँ न दोहरा दे। खैर, वेलकम बैक कंगना।

Also read: Vicky Kaushal To Play Chhatrapati Sambhaji Maharaj in his Next Movie