Swara Bhaskra सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, जो अक्सर उन्हें कंगना रनौत के निशाने पर ले आता हैं। हाल ही में स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कोर्ट सेरेमनी में शादी की।

शादी की वीडियो हुई वाइरल

स्वरा द्वारा समारोह के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों की टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। इस बीच कभी स्वरा को ‘बी-ग्रेड’ एक्ट्रेस बताने वाली कंगना रनौत ने पोस्ट पर कुछ ऐसा कमेंट किया जो दर्शको का ध्यान खींच रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

Swara Bhaskar ने एक कोर्ट सेरेमनी में फहद अहमद से शादी की, और फिर अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों और बॉलीवुड दोस्तों के साथ एक छोटा सा जश्न मनाया।

कंगना ने दिया बड़ा बयान

Swara Bhaskar के साथ फिल्म “तनु वेड्स मनु” में काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने शादी की फोटो पर फौरन कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों खुश दिख रहे हैं। भगवान आपको ऐसे ही खुश रखे।” यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

शादी के जोड़े मे खूबसूरत लगी Swara Bhaskar

Swara Bhaskar ने ट्विटर पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में स्वरा सिंपल मैरून कलर की साड़ी पहने नजर आ रही थीं। गले में माला और माथे पर मांग टीका और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान उनकी खुशी को बखूबी बयां कर रही थी।

Also read: Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास मे सफ़र करती नज़र आई अभिनेत्री, लोगों ने जमकर किया ट्रोल्स

वहीं उनके पति फहद मैरून रंग की हाफ जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहने नजर आए। लिहाजा स्वरा और फहद ने कोर्ट मैरिज की है। वहीं, मार्च में इनकी ग्रैंड वेडिंग होगी।

Also read: Rakhi Sawant: कभी शौतन तो कभी सहेली बनती नज़र आई राखी और शर्लिन चोपड़ा

यहाँ देखे शादी की कुछ तस्वीरे