Javed Akhtar: बेशरम रंग गाना रिलीज़ होने से ही काफी चर्चे में है| इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसपर लोगो ने जमकर निंदा  किया| काफी ज्यादा बवाल के बाद सीबीएफसी ने फिल्म में मेकर्स को बदलाव करने के लिए कहा है। अभी भी यह विवाद थमा नहीं है।

Javed Akhtar
credit: google.com

आज पठान का नया  ट्रेलर रिलीज होना है, नए ट्रेलर के रिलीज़ होने से पहले ही,गीतकार और लेखक Javed Akhtar ने अपनी टिप्पणी साझा की है | तो चलिए जानते हैं कि अब इस मामले में जावेद अख्तर क्या बोले।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan और सदगुरू ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, नितिन गडकरी के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पर फैलाई जागरूकता

हमारी एक एजेंसी है, सरकार के लोग हैं और समाज का एक क्रॉस-सेक्शन फिल्म देखता है

उन्होंने कहा, फिल्म मेकर्स को फिल्म सर्टिफिकेशन बॉडी जिसके पास यह तय करने का अधिकार है कि लास्ट कट क्या होगा और क्या नहीं होगा। इसपर ‘भरोसा’ करने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा, ‘यह आपके और मेरे लिए नहीं है कि हम तय करें कि क्या सही है और क्या गलत है। हमारी एक एजेंसी है, सरकार के लोग हैं और समाज का एक क्रॉस-सेक्शन फिल्म देखता है और तय करता है कि क्या पास होगा और क्या नहीं होगा’।

Javed Akhtar
Credit: google.com

Javed Akhtar ने नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज 

Javed Akhtar ने टिप्पणी करते हुए आगे कहा कि हमें एजेंसी पर कट्स और जो भी उन्होंने पास किया है उसपर और सर्टिफिकेशन पर भरोसा रखना चाहिए। Javed Akhtar ने  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री पर निशाना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री सोचते हैं कि एमपी के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए। तो उन्हें अलग जा कर फिल्म देखनी चाहिए। खैर ये उनके और सरकार के बीच की बात है।

ये भी पढ़े: Urfi Javed ने BJP नेता से लिया पंगा, उर्फी और चित्रा फिर आमने-सामने,

Also Read: President Joe Biden Visits to El-Paso,Texas: Will it Change the Future of Migrants