Ajay Devgan की नई फिल्म भोला का “नजर लग जाएगी” नाम से एक नया गाना रिलीज किया गया। अजय देवगन ने दर्शकों को बताया कि आज के दिन आउट होने वाला ये गाना अब रिलीज़ हो चुका हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

भोला हैं एक एक्शन फिल्म

भोला एक एक्शन से भरपूर फिल्म है जिसमें Ajay Devgan के दमदार एक्शन हैं, और वो खुद ही इसके निर्देशक भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

हाल ही में, अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के बारे में एक नोट के साथ फिल्म से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जहां वह बनारस घाट पर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला का नया गाना “नजर लग जाएगी” अब सुनने के लिए उपलब्ध है।

लिरिक्स ने जीता दर्शको का दिल

भोला फिल्म का यह गाना बहुत ही खूबसूरत है। इरशाद कामिल के बोल आपके दिल को छू जाते हैं। और अजय देवगन अपनी पहली ही पंक्तियों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

Ajay Devgan के एक्सप्रेशन के दीवाने हुए फैंस

गाने के दृश्य और कहानी दोनों स्तरों पर खूब सराहा गया है। Ajay Devgan को उनके एक्सप्रेशनलेस परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया है और गाने में फिल्म की कहानी देखने को मिल रही है। गाने में राय लक्ष्मी को उनके दमदार एक्सप्रेशन के लिए काफी पसंद किया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है और यह प्यार में डूबे लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

“नजर लग जाएगी” गाना इरशाद कामिल की कलम से लिखी गयी हैं और इसे  जावेद अली ने गाया हैं। इस फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है और इसे 3डी में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के एक्शन सीन को दिलचस्प तरीके से शूट किया गया है और इसने इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। साथ ही ये गाना आज रिलीज हो गया है, जिसने इसमें लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

बनारस मे महसूस हुई एक ऊर्जा

Ajay Devgan ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा कि कैसे महाशिवरात्रि ने उन्हें कुछ अलग महसूस कराया। उन्होंने कहा कि बनारस में फिल्म करते समय उन्हें जो ऊर्जा महसूस हुई वह किसी भी समय से काफ़ी अलग थी।

Also read: Bollywood: Shahrukh और Salman की जोड़ी ने इन फिल्मों में मचाया धूम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

जब भीड़ ने “हर हर महादेव” का नारा लगाया तो अजय को एक अलग दैवीय शक्ति का आनंद भी महसूस हुआ। फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

Also read: किसके फेमस होने से डरते हैं Shahrukh Khan, राज़ से उठाया पर्दा

यहाँ देखे गाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें