Indore Rang Panchami: होली का रंग अभी बाकी था तो ये कसर भी रंगपंचमी पर इंदौर वाले पूरी कर रहें हैं। दरअसल, इंदौर में निकल रही गेर से आसमान सतरंगी हो गया है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे हैं। [caption id...

Indore Rang Panchami: होली का रंग अभी बाकी था तो ये कसर भी रंगपंचमी पर इंदौर वाले पूरी कर रहें हैं। दरअसल, इंदौर में निकल रही गेर से आसमान सतरंगी हो गया है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे हैं।
[caption id="attachment_29433" align="alignnone" width="850"]
Credit:Google[/caption]
लोगों की खुशी और उमंग देख समझ आया कि उनका उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। करीब एक लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल हैं। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के अलग अलग क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची है।
[caption id="attachment_29431" align="alignnone" width="800"]
Credit:Google[/caption]
बतादें कि ये तीन किलोमीटर से लंबी गेर निकलने का दौर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंगपंचमी खेलते नजर आ रहे हैं।
[caption id="attachment_29435" align="alignnone" width="1600"]
Credit:Google[/caption]
Indore Rang Panchami: वहीं ये यात्रा हिंद रक्षक की फाग यात्रा गोराकुंड से निकल चुकी है। इससे आगे निकल रही नगर निगम की गेर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। इसमें महापौर सहित अन्य पार्षद व भाजपा नेता ट्रैक्टर में बैठकर आगे बढ़ रहे हैं। नगर निगम की गेर में इस बार लोगों पर पानी की बौछारें डाली जा रही है।
[caption id="attachment_29434" align="alignnone" width="700"]
Credit:Google[/caption]
सबसे आगे चल रही टोली कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की ओर से डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन भी गेर में शामिल हुए हैं। वे गेर में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठकर वे सभी का अभिवादन और जमकर स्वागत कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं सहित कई लोग सेल्फी ले रहे हैं।
Also Read: Surveen Chawla Thinks Sacred Games Is Incomplete, Said “There Is So Much to Know”
Credit: Twitter[/caption]
Indore Rang Panchami: गेर में शामिल रनगाड़ों में मिसाइलों में रंगभरकर लोग रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। हर तरफ हर जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत किया जा रहा है। इसमें महिलाएं-बच्चे भी गेर में शामिल हो रहे हैं। यहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाच रहे हैं।
[caption id="attachment_29430" align="alignnone" width="800"]
Credit:Google[/caption]
उधर, शहर में जगह-जगह पुलिस चैकिंग की जा रही है। खजराना मंदिर रोड पर कुछ संवेदनशील स्पॉट्स पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। शहर के अन्य मार्गों पर भी पुलिस तैनात है।
Also Read: Madhuri Dixit: सिर से उजड़ा का माँ का साया, पिछले साल था जन्मदिन मनाया