India vs New Zealand की 2 दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच गुरूवार को कानपुर में खेला जाएगा। यहां देखें Cricket Match Prediction, Fantasy XI Tips & Probable XI और मैच से जुड़ी सारी जानकारी

India vs New Zealand की 2 दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच गुरूवार को कानपुर में खेला जाएगा। इससे पहले भारत न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में करारी हार दे चुका है लेकिन टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
खबरों की माने तो भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे स्टार्स ब्रेक पर रहेंगे और कानपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएगी। आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट मैच क्या क्या चीजें देखने को मिलेगी।

India vs New Zealand, 1st Test में भारत एक नई बल्लेबाजी लाइनअप के साथ जाएगा जिसमें मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी की कमान संभालेगें। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर टीम का नेतृत्व करते नजर आयेगें वहीं विकेटकीपर के तौर पर रिद्धिमान साहा की वापसी होने जा रही है।
भारत तीन स्पिनरों - रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और आर अश्विन टीम का हिस्सा हो सकते हैं इसके अलावा मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा के दो तेज गेंदबाज होने की संभावना है।
वहीं न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो Zealand रचिन रवींद्र के साथ प्लेइंग इलेवन में एक स्पिन विकल्प भी जोड़ सकते हैं। मध्यक्रम में केन विलियमसन और रॉस टेलर की वापसी होगी। विल यंग भी इलेवन में जगह बना सकते हैं।
एजाज पटेल के साथ मिचेल सेंटनर स्पिनर मैच में अहम भूमिका निभायेगें नई गेंद के साथ काइल जैमीसन के साथ नील वैगनर पेस बॉलिंग करते नजर आ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेंइग 11 इस प्रकार हो सकती है।
