ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में सबसे स्वादिष्ट पकवान भारत में बनाए जाते हैं, जिनमें दुनिया के अलग अलग देशों के मसलों और Dry Fruits का उपयोग किया जाता है। खाने को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए कई लोग खाने में Dry Fruits का उपयोग करते हैं, जिनमें सबसे ज...
ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में सबसे स्वादिष्ट पकवान भारत में बनाए जाते हैं, जिनमें दुनिया के अलग अलग देशों के मसलों और
Dry Fruits का उपयोग किया जाता है। खाने को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए कई लोग खाने में Dry Fruits का उपयोग करते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा
Raisin का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर बात करें कुछ मीठा बनाने की तो चाहे खीर हो या फिर हलवा, इसमें ढेर सारे मेवे डालकर हम इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। इन मेवों में
Raisin सबसे अहम होती है। किशमिश को ना सिर्फ मीठे में बल्कि पुलाव में भी डाला जाता है। इससे आपकी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
Raisin में आयरन की मात्रा होती है भरपूर
[caption id="attachment_51599" align="alignnone" width="706"]

Credit: Google[/caption]
- Raisin में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है, अगर किसी में आयरन की कमी हो जाती है तो उसे किशमिश खाने क सलाह दी जाती है। किशमिश में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। Raisin को स्टोर से खरीदना काफी महंगा हो सकता है, लेकिन हम उन्हें घर पर भी बना सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं।
- आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे की किशमिश को घर पर आसानी से कैसे बनाए। घर पर आसानी से किशमिश बनाने के लिए आपको जरूरी सामान किलो किशमिश और एक स्टीमर की जरूरत पड़ेगी।
विधि
- जब आप घर पर किशमिश (Raisin) बना रहे हैं तो सबसे पहले एक किलो अंगूर लेकर इसे अच्छे से धो लें। अच्छे से धोने के बाद इसकी डंडी निकाल कर अलग कर दें। वरना दांडी के कारण इसका टेस्ट खराब हो सकता है।
- अगर आपके पास इडली स्टीमर है तब तो काफी अच्छा है, नहीं तो इसके अलावा सादा भगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप भगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं तो भगोने को आधे से कम पानी से भर दें। अगर स्टीमर का उपयोग क रहे हैं तो उसके साइज के हिसाब से पानी भर दें। स्टीमर की ट्रे में अंगूरों को भर कर गैस पर चढ़ा दें। गर्मी में अंगूर खाने के भी कई लाभकारी फायदे होते हैं।
20 मिनट का इंतज़ार
- तकरीबन बीस मिनट बाद गैस बंद करके स्टीमर को खोलने पर आपको अंगूरों का रंग पीला दिखने लगेगा। रंग बदलने के बाद इसे निकाल कर सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें, जहां धूप आती हो। दो तीन दिनों तक इसे ऐसे ही सूखने दें।
- दो से तीन दिन के समय के बाद आप देखेंगे कि अंगूर सिकुड़ने लगेंगे। सुखाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये अलग-अलग रहे। वरना इसके स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है। तीसरे दिन आप इसे पंखे के नीचे सुखाने के लिए रख दें। बस अब आपकी किशमिश बिल्कुल तैयार है।
- इसे एक एयर टाइट डिब्बे में रखकर आप साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप अपने घर बनी हुई Raisin को अपने खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है।
किशमिश खाने के फायदे
[caption id="attachment_51600" align="alignnone" width="714"]

Credit: Google[/caption]
- किशमिश खाने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा होता है।
- Dry Fruits और भीगी हुई किशमिश खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इससे आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।
- किशमिश से कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियां और दांत तंदुरुस्त रहते हैं।
- पुरुषों को किशमिश खानी चाहिए. शहद के साथ किशमिश खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है।
- दांतों और मसूड़ों की कैविटी को दूर करने के लिए भी Raisin खाने की सलाह दी जाती है।
किशमिश खाने का सही तराकी
[caption id="attachment_51598" align="alignnone" width="721"]

Credit: Google[/caption]
वैसे किशमिश को आप ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन
Raisin को भिगोकर खाने से इसका भरपूर फायदा मिलता है। रातभर किशमिश को भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पिएं। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और इस तरह किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।
Dry Fruits खाने के फायदे
[caption id="attachment_51597" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
- Raisin Calcium और Vitamin A का अच्छा स्रोत होता है जो Bone Formation में मदद करता है और आँखों की कमजोरी दूर करता है।
- काजू में Magnesium और Calcium होता है जो Gums और Muscles को healthy बनाए रखता है। यहाँ देखे काजू किस प्रकार बनाया जाता है।
- अखरोट को Brain Food भी कहा जाता है इसमें Omega-3 fatty Acid होते हैं जो मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
Raisin से सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। किशमिश खाने में बहुत स्वाद लगती हैं, लेकिन ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है इसलिएआपको रोजाना 5 से 10 किशमिश ही खानी चाहिए ताकि आपका
Cholesterol और शुगर लेवल नॉर्मल रहे।