कहते हैं “No publicity is bad publicity”, लेकिन इन दिनों हॉलीवुड अभिनेत्री Sydney Sweeney के साथ जो हो रहा है, वह इस कहावत की कड़ी परीक्षा से काम नहीं है। एक बार फिर सिडनी स्वीनी अपने किसी फिल्मी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि एक विवादित मार्केटिंग स्टंट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद उनके लिंगरी ब्रांड SYRN के प्रमोशन से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने लॉस एंजेलिस के मशहूर Hollywood Sign को ही प्रचार का जरिया बनाया।
क्या है पूरा सिडनी स्वीनी मामला?
सिडनी स्वीनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रात के अंधेरे में अपनी टीम के साथ Hollywood Sign तक जाती नजर आती हैं। वीडियो में दिखता है कि सिडनी काले कपड़ों में अपनी टीम के साथ पहुंचती हैं टीम के पास ब्रा से भरे कई बैग होते हैं स्टील फेंस में छेद कर वे Hollywood Sign तक पहुंचते हैं इसके बाद साइन पर लिंगरी (bras) टांग दी जाती है, यह पूरा स्टंट उनके लिंगरी ब्रांड SYRN के प्रमोशन का हिस्सा था।
Hollywood Chamber of Commerce ने क्या कहा?

इस स्टंट के सामने आने के बाद Hollywood Chamber of Commerce ने साफ कहा है कि: उन्हें इस स्टंट की कोई जानकारी नहीं थी इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी चेंबर के प्रमुख Steve Nissen ने LA Times से कहा “Hollywood Sign का किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करने से पहले लाइसेंस या अनुमति लेना जरूरी होता है। Sydney Sweeney से जुड़ा यह प्रोडक्शन न तो अधिकृत था और न ही हमें इसकी पहले कोई जानकारी थी।
Film LA की अनुमति, फिर भी विवाद क्यों?
TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी स्वीनी की टीम ने Film LA से अनुमति ली थी, जो लॉस एंजेलिस की ऑफिशियल फिल्म अथॉरिटी है। हालांकि, Hollywood Chamber of Commerce ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वे Trespassing, Vandalism जैसे आरोपों में सिडनी पर कानूनी कार्रवाई करेंगे या नहीं।
Sydney Sweeney और विवादित मार्केटिंग का पुराना रिश्ता

यह पहली बार नहीं है जब सिडनी स्वीनी किसी प्रमोशनल कैंपेन को लेकर विवादों में आई हों।
American Eagle विवाद – कुछ समय पहले सिडनी American Eagle के एक ऐड कैंपेन का चेहरा बनी थीं, जिसका टैगलाइन था: “Sydney Sweeney has great jeans” यह genes शब्द पर आधारित पन था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह eugenics को प्रमोट करता है। हालांकि, विवाद के बावजूद ब्रांड की सेल्स में जबरदस्त उछाल देखा गया।
डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा सिडनी स्वीनी का भी विवाद
मामला तब और गरमा गया जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पर सिडनी की तारीफ की। उन्होंने सिडनी के ऐड कैंपेन की सराहना करते हुए Taylor Swift जैसी हस्तियों पर तंज कसा। इस घटना ने सिडनी की पॉलिटिकल इमेज को लेकर भी बहस छेड़ दी, क्योंकि उन पर पहले से ही ट्रंप समर्थक होने के आरोप लगते रहे हैं।
विवादों के बीच एक्टिंग करियर पर असर?

इन तमाम विवादों के बीच सिडनी स्वीनी का एक्टिंग करियर बैकग्राउंड में चला गया। हाल ही में वह Netflix फिल्म The Housemaid में नजर आईं, जिसमें उनके साथ:
-
Amanda Seyfried
-
Brandon Sklenar
-
Michele Morrone, जैसे कलाकार थे। आने वाले समय में सिडनी Euphoria Season 3 में वापसी करने वाली हैं, जहां उनके साथ Zendaya, Jacob Elordi, Hunter Schafer और Alexa Demie जैसे सितारे नजर आएंगे।
Sydney Sweeney का नाम इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादित मार्केटिंग स्ट्रैटेजी से जुड़ता जा रहा है। Hollywood Sign पर लिंगरी टांगने का मामला उनके करियर का अब तक का सबसे बोल्ड और विवादास्पद स्टंट माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि: Hollywood Chamber of Commerce क्या कानूनी कदम उठाता है और क्या यह विवाद सिडनी के करियर को नुकसान पहुंचाता है या फिर एक बार फिर ब्रांड्स को फायदा












