/
/
5 Best Holi Recipes: होली के इस त्योहार पर रसोई में कुछ दिन पहले ही स्वादिष्ट भोजन की महक आनी शुरु हो जाती है। गुझिया, मालपुआ, ठंडाई जैसे कुछ पारंपरिक होली व्यंजन हैं जो लगभग हर घर में होली पर तैयार किए जाते हैं। दरअसल, होली के दौरान महिलाओं के बीच बेहतरीन व्यंजन बनाने के लिए होड़ मच जाती है।

Credit: Google[/caption]
गुजिया में खोया और सूजी का मिश्रण भरा जाता है। गुजिया सालों से Holi के त्योहार का हिस्सा रही है और खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। आप इन्हें पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख सकते हैं। अगर आप अपना वजन देख रहे हैं तो आप अपनी गुजिया को डीप फ्राई करने की जगह बेक भी कर सकते हैं। अगर आपको अपनी गुजिया कम मीठी लगती है, तो आप उन्हें चाशनी में भी डाल सकते हैं।
Credit: Google[/caption]
जरूरी नहीं आप Holi पर मीठा ही बनाए। आप नमकीन बनाकर भी अपने दोस्तों को खुश कर सकते है। होली स्नैक्स में आप नामक पारे बनाए। नामक पारे काफी लोगों को पसंद आते हैं। नामक पारे काफी क्रिस्पी और टैस्टी होते है, इसे आप चे के साथ नहीं कहा सकते है।
आप मीठे पारे भी बना सकते है। इसमें बस आपको आटे की लोई बना कर, फिर उसे काटकर तलना होगा। यह recipe बहुत ही जल्दी तैयार हो जाती है। और इसकी मात्रा भी बहुत अधिक होती है।
मुलायम, मखमली, चाशनी वाले मालपुआ के बिना होली कौन सोच सकता है? मावा, पनीर और आटे से बना ये भारतीय व्यंजन बहुत ही बेहतरीन मिठाई है। आप केसर, सूखे मेवे, कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम डालकर इनकी हर तरह की वैरायटी बना सकते हैं।
Credit: Google[/caption]
उड़द डाल के मुलायम और स्पंजी दही बड़े आपको भी बेहद पसंद होंगे। Holi 2023 में आप दही बड़े का भी लुफ़त उठा सकते है। दही बड़ा साउथ एशिया में में काफी पसंद किया जाता है ओर इसकी Recipe भी बहुत ही आसान है। उड़द दाल को भिगोकर उसे ग्राइन्ड कर उसके बड़े निकाल लीजिए और ऊपर से दही और चटनिया डाल कर सर्व कीजिए। यह Recipe आप बार बार बनाएंगे।
Credit: Google[/caption]
राजस्थान में Holi के समय कचौड़ी बनाई जाती है और वहाँ की खस्ता कचौड़ी काफी फेमस है। आप भी holi पर खस्ता कचौड़ी बना सकते है। ज़्यादातर कचौड़िया मूंग डाल की बनाई जाती है। लेकिन आप अपने खुद के आविष्कार भी कचौड़ी में कर सकते हैं। आप आलू की खस्ता कचौड़ी भी बना सकते है या आप नारियल और खजूर की चटनी का मिश्रण बनाकर कचौड़ी में भर सकते है। दोनों ही तरीकों में कचौड़ी स्वादिष्ट बनेगी।
Credit: Google[/caption]
Holi के दिन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ठंडाई का लुफ़त नहीं उठाया तो होली अधूरी सी लगेगी। बाहर की बनी हुई ठंडाई कभी कभी शरीर को नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए जरूरी है की आप ठंडाई को घर पर ही बनाए। यह उत्तर भारत का मशहूर पेय है।
इसमें कई प्रकार के मसालों जैसे गुलाब की पत्तियाँ, बादाम और कई मेवों को पीसकर दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। साथ ही इसमे केसर का उपयोग करते हैं, कुछ जगह पर लोग इसमे भाग का उपयोग भी करते हैं। ठंडाई एक एंटी डिप्रेशन और अंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है।
यह भी पढ़े: Malpua Recipe: होली के मौके पर घर पर बनाएं मजेदार मालपुआ, जान लीजिए रेसिपी…
Credit: Google[/caption]
Holi के मौके पर आप आलू की जलेबी भी तैयार कर सकते है। ये कुरकुरी होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी लगती हैं। वहीं इसका अलग सा स्वाद मेहमानों को recipe पूछने पर मजबूर कर देगा। इस recipe में आलू को उबाल कर मैश करके आलू से जलेबी का घोल बनाया जाता है। साथ ही चाशनी में कुछ समय डीप करके जलेबी मे मिठास डाली जाती है।
यह भी पढ़े: 5 Healthy Habits That Will Give More life to Your kidney