आज हम आपको करीना कपूर का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। अगर आप भी करीना कपूर खान जैसी फिटनेस और फिगर पाना चाहती हैं तो उनके बताएं इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को देखकर लगभग हर महिला उनके जैसा फिगर बनाना चाहती हैं। जी हां, बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अपनी स्लिम फिगर के कारण लोगों के दिलों पर राज करती है। इनमें कुछ एक्ट्रेसेस तो ऐसी हैं जो खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं, इन एक्ट्रेसेस में शिल्पा शेट्टी, विपाशा बासु, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा आदि के नाम शामिल है।
आज हम आपको करीना कपूर का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। अगर आप भी करीना कपूर खान जैसी फिटनेस और फिगर पाना चाहती हैं तो उनके बताएं इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
जी हां, एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को देखकर लड़कियां उनके जैसा जीरो फिगर पाना चाहती थी। हालांकि शादी के बाद उनमें काफी बदलाव आया है, लेकिन अभी भी बेटे तैमूर के होने के बाद भी करीना कपूर खान ने खुद को इतना फिट रखा है। वह वाकई कमाल की बात है और हर कोई उनका फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है। यूं तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं करती हैं लेकिन, फिर भी उनके फ्रेंड्स, फैमिली और फिटनेस ट्रेनर समय-समय पर करीना के वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहती हैं।

पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टाइल दीवा करीना कपूर खान ने खुद फैंस के लिए अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है। करीना ने फिटनेस सीक्रेट्स बताए। उन्होंने बताया कि फिल्म 'डॉन' के बाद उन्हें अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज की जरूरत महसूस हुई थी। करीना ने ये भी बताया कि उन्हें वॉकिंग करना पसंद है, लेकिन योगा और फंक्शनल ट्रेनिंग भी उनके फिटनेस रुटीन में शामिल हैं।
अपने फेवरेट योगा पोश्चर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वो रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करती हैं। 'टशन' फिल्म के दौरान वो एक ही समय में 108 बार सूर्य नमस्कार करती थीं। लेकिन अब दूसरे बेटे के जन्म के बाद वह सिर्फ 50 बार ही इस योग को करती है। बता दें टशन में करीना का साइज-जीरो फिगर काफी फेमस हुआ था।

वर्कआउट की बात करें तो करीना कपूर खुद को फिट रखने के लिए पिलाटे्स करती हैं। इसके अलावा उनके वर्कआउट रुटीन में रोप एक्सरसाइज, केटल-बेल स्क्वॉट्स और बॉक्सिंग आदि भी शामिल है। वो हफ्ते में चार दिन वर्कआउट करती हैं। साइज-जीरो फिगर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि वो ये दोबारा नहीं करना चाहेंगी। लोगों को सही बॉडी फॉर्म टारगेट करने की जरूरत है जिस पर उन्हें काम करना चाहिए।
पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट के अलावा करीना का मानना है कि लाइफ के लिए पॉजिटीव रहना और हेल्दी नजरिया के साथ अच्छा खाना हेल्दी रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

यह भी जरूर पढें - International Yoga Day: 10 इंडियन सेलेब्स जिनकी फिटनेस के पीछे है योग का कमाल