सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार: बदलती जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर आहार, आपके शरीर के साथ साथ बालों के लिए भी हानिकारक है। बालों का समय से पहले सफेद होना और अत्यधिक बालों का झड़ना कई लोगों के लिए एक बुरा सपना होता है।

सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार: बदलती जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर आहार, आपके शरीर के साथ साथ बालों के लिए भी हानिकारक है। बालों का समय से पहले सफेद होना और अत्यधिक बालों का झड़ना कई लोगों के लिए एक बुरा सपना होता है।
महिला हो या पुरुष, सफेद भूरे बाल कई लोगों के लिए शर्मनाक और चिंताजनक होते हैं। बालों के सफेद होने और बालों के झड़ने से संबंधित कई कारण हो सकते हैं।
अगर उम्र के साथ बाल सफेद हो रहे हैं तो आप इन्हें नेचूरल तरीके से काले नहीं बना सकते लेकिन उम्र से पहले सफेद बालों के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे और प्राकृतिक रूप से काले होने में मदद मिलेगी।

सफेद बालों के लिए आयुर्वेद में आवला बहुत फायदेमंद बताया गया है। आप रोजाना आंवले का जूस पी सकते हैं, साथ ही हफ्ते में एक बार आंवले के तेल से अपने बालों की मालिश भी कर सकते हैं।
सफेद बालों से परेशान है तो हफ्ते में दो बार अपने बालों और स्कैल्प पर गर्म नारियल के तेल की मालिश करें और अगली सुबह इसे धो लें। आप चाहें तो नहाने से दो घंटे पहले तेल से मालिश भी कर सकते हैं।
कुछ आयुर्वेद विषेशज्ञ रोजाना बालो की हेल्थ व्हाइटग्रास जूस पीने की सलाह देते हैं, एक से दो औंस ताजा व्हीटग्रास जूस पिएं या अपने सूप और स्मूदी में रोजाना 1 बड़ा चम्मच व्हीटग्रास पाउडर मिलाएं।
एक चम्मच ताजा पिसा हुआ अदरक और 1 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाने से बालों के स्वास्थ्य में अच्छा बदलाव देखने को मिलता है।
बालों की अच्छो स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में दो बार अपने बालों और स्कैल्प पर देसी घी से मसाज करें
प्याज के रस को हफ्ते में दो बार अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए अपने बालों पर छोड़ दें। इसके बाद सिर को शैंपू से धो लें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हमेशा की तरह शैम्पू कर लें। कुछ दिनों तक इसका उपयोग करके आप सफेद बाल से छुटकारा पा सकते हैं।
गाजर का रस रोजाना पीने से आपके बालों के स्वास्थ्य में काफी बदलाव देखने को मिलता है।
यह भी जरूर पढें- How to strengthen hair: घने और मजबूत बाल पाने के प्राकृतिक तरीके