दवाओं के ज्यादा सेवन से लीवर और किडनी पर पड़ता बुरा असर Gas Problem: गैस बनना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस समस्या से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। पेट में गैस बनने की वजह से हर वक्त भारीपन महसूस होता है। इसकी वजह से लोगों को पूरा दिन भी बिगड़ जाता...
दवाओं के ज्यादा सेवन से लीवर और किडनी पर पड़ता बुरा असर
Gas Problem: गैस बनना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस समस्या से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। पेट में गैस बनने की वजह से हर वक्त भारीपन महसूस होता है। इसकी वजह से लोगों को पूरा दिन भी बिगड़ जाता है। ऐसे में पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं।
रोजाना दवाओं का सेवन करने से हमारे लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। सुबह-सुबह पेट में भारीपन या गैस (Gas Problem) बनने से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और ये समस्या पूरा दिन ख़राब कर देती है। ऐसे में अगर किचन में रखी कुछ चीजों का सहारा लिया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गैस की समस्या से छुटकारा पाने के आसान तरीके के बारे में ।
गुनगुना पानी और नींबू (Lukewarm Water and Lemon)
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को 'वेक-अप कॉल' देने जैसा है। इसमें आधा नींबू निचोड़ने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और एसिडिटी कम होती है।
[caption id="attachment_75411" align="alignnone" width="300"]

Gas Problem[/caption]
अदरक की चाय या टुकड़ा (Ginger Tea or Pieces)
अदरक में जिंजरोल (Gingerol) होता है जो पाचन को तेज करता है। इसके लिए एक छोटा टुकड़ा अदरक चबाएं या पानी में उबालकर अदरक वाली काली चाय पिएं। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है।
अजवाइन और काला नमक (Celery and Black Salt)
गैस के लिए यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। अजवाइन में मौजूद 'थायमोल' पाचक रसों को सक्रिय करता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन को चुटकी भर काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लें।
जीरा पानी (Cumin Water)
जीरा लार ग्रंथियों को उत्तेजित करता है और बेहतर पाचन में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए रात को एक चम्मच जीरा पानी में भिगो दें, सुबह इसे उबालकर छान लें और चाय की तरह पिएं।
हींग का पानी (Asafoetida Water)
अगर गैस की वजह से पेट में तेज दर्द हो रहा हो, तो हींग रामबाण है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या हींग का पेस्ट बनाकर नाभि के आसपास लगाएं।