/
/
प्रदेश में बारिश के कारण अब हालात बिगड़ने लगे हैं। श्योपुर और शिवपुरी में पिछले 24 घंटे में हुई 5 इंच से भी ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। आसपास के सैंकड़ों गांव पिछले 30 घंटों से जलमग्न हैं और सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि कोटा, बारां, सवाई माधेपुर, ग्वालियर और शिवपुरी को आपस में जोड़ने वाले रास्ते कट गए हैं।

