Wamiqa Gabbi: आज जब OTT प्लेटफॉर्म ने कई चेहरों को स्टार बना दिया है वहीं वामिका गब्बी ऐसा नाम बन चुकी हैं जिसे नजर अंदाज करना आसान नहीं। उनकी हर वेब सीरीज में गहराई, किरदार की सच्चाई और एक्सप्रेशन में दम नजर आता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस एक्ट्रेस ने ‘जुबली’ जैसी सीरीज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हैरान कर दिया था वही आज बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर एक मजबूत मौके का इंतजार कर रही हैं।

भर-भर कर टैलेंट होने के बावजूद भी बॉलीवुड वामिका गब्बी को वह डिजर्विंग रोल नहीं दे पा रहा है जिसकी वह हकदार हैं। अब ऐसे में प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ से पूरी उम्मीदें बनी हुई हैं। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की यह मूवी यदि हिट होती है तो इससे वामिका की किस्मत जरूर बदल सकती है।

वामिका गब्बी का OTT पर कमाल

यदि वामिका गब्बी की असली अदाकारी देखनी है तो उनकी वेब सीरीज ‘जुबली’ देखना तो बनता है। क्योंकि जुबली में उनका परफॉर्मेंस इतना शानदार है कि वह हर सीन में छा जाती हैं। हर सीन में वामिका का आत्मविश्वास से भरा किरदार देखने को मिलता है। वहीं ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ़ सोलंग वैली’ और ‘मॉडर्न लव मुंबई’ में भी उन्होंने साबित किया कि वह एक दमदार परफॉर्मेंस दे सकती हैं। चाहे रोल इमोशनल हो, इंटेंस हो या ग्रे शेड वाला जिस प्रकार वामिका ने OTT पर तहलका मचाया है। इससे साफ है कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं।

IMG 20260417 WA0003

बॉलीवुड में वामिका को कमजोर स्पेस क्यों?

बॉलीवुड में वामिका की शुरुआत ‘जब वी मेट’ से हुई थी। इस मूवी में कुछ ही देर का साइड रोल वामिका गब्बी की झोली में आया था, लेकिन इसके बाद उन्हें कोई बड़ा रोल नहीं मिला। कुछ समय पहले राजकुमार राव के साथ ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्म आई। इससे उम्मीद तो जरूर जागी लेकिन यहां भी उनका रोल दमदार नहीं रहा।

वामिका में जितना टैलेंट है उस हिसाब से यह रोल जस्टिस नहीं कर रहा था। इसके विपरीत वामिका गब्बी ने पंजाबी सिनेमा में लीड रोल कर कई फिल्मों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। यहां तक की पंजाबी सिनेमा में ‘निक्का जैलदार 2’ और ‘किस्मत’ जैसी फिल्मों को उन्होंने अकेले अपने कंधों पर संभाला है।

Read Also: Mia Khalifa Tattoo Design: मिया खलीफा के टैटू क्यों हैं इतने चर्चित? देखें उनके लोकप्रिय टैटू डिज़ाइन्स

क्या प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ बदलेगी किस्मत?

वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजबूत किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वामिका गब्बी के लिए भूत बंगला गेम चेंजर साबित होने वाली है।

यदि इस फिल्म में उन्हें अच्छा स्क्रीन टाइम और ठोस किरदार मिल जाता है तो वामिका भी बॉलीवुड में भी अपनी पूरी क्षमता दिखा सकती हैं। हालांकि अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करना अपने आप में बहुत बड़ा मौका होता है। और वही ट्रेलर से अभी तक इतना स्पष्ट नहीं हो पाया कि वामिका का आखिर इस फिल्म में क्या रोल होगा।

IMG 20260417 WA0001

क्या भूत बंगला में वामिका गब्बी को मिलेगी भरपूर स्क्रीन प्रेजेंस

वामिका गब्बी एक डिजर्विंग अदाकारा हैं। यदि उनके टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल किया जाए तो निश्चित ही वह अपने कंधों पर फिल्में उठा सकती है। हालांकि ‘भूत बंगला’ में वामिका का किरदार क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन प्रियदर्शन की मूवी और अक्षय कुमार का साथ वहीं सूत्रों की माने तो इस फिल्म में फिर से मंजूलिका जैसा कोई रोल रिक्रिएट होने वाला है।

ऐसे में यदि वामिका का किरदार इस फिल्म में मजबूत हुआ और दर्शकों को पसंद आ गया तो यह फ़िल्म उनके करियर की टर्निंग पॉइंट बन सकती है। जहां अब उन्हें अंडररेटेड क्ट्रेस नहीं बल्कि बॉलीवुड की लीड स्टार बनने का मौका मिलेगा।

कुल मिलाकर वामिका गब्बी ने OTT प्लेटफॉर्म पर खुद को कई बार साबित किया है। पर अब बॉलीवुड में वह अपने नेक्स्ट बिग थिंग का इंतजार कर रही हैं। अब सभी की नजर ‘भूत बंगला’ पर टिकी है। यदि यह फिल्म उनके टैलेंट को सही तरह से पर्दे पर लाती है तो इसके बाद वामिका गब्बी बॉलीवुड में अपनी असली जगह जरूर पा लेंगी।

Read More: TCS नासिक केस में बड़ा धमाका… निदा खान का नाम आतंकी कनेक्शन से जुड़ा!! बाहरी फंडिंग के भी मिले सबूत?