ऐंसा देखा नही खूबसूरत कोई…. जैसे खूबसूरत गीतों से प्रेम की बगिया महकाने वाले मशहूर लेखक Javed Akhtar को कौन नही जानता। इन्होने 50 से ज्यादा फिल्मों को लिखा है। इनकी द्वारा लिखी गई शोले, जंजीर, दीवार औऱ डॉन जैसी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस में अपनी कहानियों से तहलका मचा दिया था। लेखक Javed Akhtar द्वारा लिखे गीतों ने लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ी है।

ताश के पत्ते पर टिकी थी महबूबा की हांमी और इंकार

Javed Akhtar
Credit: Google

मशहूर लेखक Javed Akhtar की शायरियां औऱ कविताएं पाठक को आज भी प्रेम के रस से विभोर कर देती है। जिस तरह इनकी कलम इश्क बयां करती है, उसे पढ़कर तो मन प्रफुल्लित सा हो जाता है। लेकिन Javed Akhtar को अपनी मोहब्बत इतनी आसानी से नही मिल गई थी।

किसी फिल्मी कहानी की तरह थी जावेद औऱ हनी की प्रेम कहानी। बात उस दौर की थी है जब Javed Akhtar शुरुआती दौर में थे, औऱ बॉलिवुड में थोड़ी बहुत पहचान बना चुके थे। एक दिन जावेद अख्तर साहब ताश खेल रहे थे।

Also Read: Jawan Release : कौन से सुपरस्टार की होगी Shahrukh Khan के साथ धमाकेदार एंट्री? एक्शन सीन में लगेगा तड़का

तब उन्होने हनी को शादी के लिए प्रपोज की ठानी। लेकिन Javed Akhtar ने सोचा कि अगर मेरा पत्ता सही आया तो ही Honey को प्रपोज करुंगा वरना कुछ नही बोलूंगा। लेकिन उस दिन शायद कायनात भी Javed और Honey को मिलाने की साजिश में लगी थी, और जावेद अख्तर को सही पत्ता ही खुल गया।

Honey की मां को था जावेद औऱ हनी की शादी से इंकार

जब जावेद ने हनी के सामने अपने दिल की बात को ऱखा तो हनी ने उन्हे शादी के लिए हां कर दी। Javed Akhtar ने हनी के मां से शादी की बात करने के लिए अपने मित्र सलमान के पिता सलीम खान से मदद मांगी औऱ दोनो हनी ईरानी के घर प्रस्ताव लेकर पहुंच गए।

Javed Akhtar
Credit: Google

लेकिन जावेद और हनी की मां को बड़ा ऐतराज था। उन्होने सलीम औऱ जावेद से कहा कि दोनो को शादी कर लेने दो जब जब दर दर की ठोकरें खाएंगे तब अक्ल आएगी। लेकिन दोनो ने उनकी बातों पर ध्यान न देते हुए शादी कर ली।

लेकिन मां की बात सही हो गई। शादी के बाद जावेद और हनी को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। जब जावेद ने हनी से शादी की तब Javed Akhtar 27 साल के थे औऱ हनी महज 17 साल की थी।

हनी ने ही दी थी Javed Akhtar को दूसरी पत्नी की स्वीकृति

Javed Akhtar
Credit: Google

हनी ने दो बच्चो को जन्म दिया एक मशहूर लेखिका ज़ोया अख्तर औऱ दूसरे बॉलिवुड एक्टर फरहान अख्तर है। हनी ईरानी ने ही अपनी सौतन लाने की स्वीकृति दी थी। हनी से शादी करने के बाद जावेद अख्तर का दिल शबाना आज़मी पर आ गया था।

जावेद अख्तर की पहली बेगम हनी ईरानी को जब यह बात पता चली तो उन्होने शबाना आज़मी से शादी करने की परमिशन जावेद को दे दी थी। जावेद और हनी की शादी महज 7साल ही चली थी।

Also Read: क्यों कहा Sidhu Moosewala की मां ने देश को आज भी गुलाम,जानिए पूरा सच