Swara Bhaskar: ये तो अब जब जाहिर हो चुका है कि Swara Bhaskar ने फहाद से शादी कर ली है लेकिन उनकी शादीं के फंक्शन तो जैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी विदाई की तस्वीरें दिखाई कि कैसे वो अपने माता पिता से दूर होने पर इमोशनल हो गई थीं। तो चलिए आपको भी कराते हैं उनकी तस्वीरों से रुबरु…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @theblackchairstudio

विदाई समारोह का वीडियो आया सामने

फिल्म एक्ट्रेस Swara Bhaskar की शादी समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ हुई। इस शादी में तमाम बड़े चेहरे देखने को मिले हैं। बतादें कि स्वरा भास्कर की विदाई समारोह था, जिसमें उनका एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में एक शख्स स्वरा के लिए कविता पढ़ रहा है, जिसे सुन स्वरा की आंखें नम हो गई, अपनी मां और पति के साथ स्वरा वीडियो में दिख रही है, ये पल किसी को भी भावुक कर देगा।

वायरल हो गया Swara Bhaskar की विदाई का विडियो

गौरतलब है कि Swara Bhaskar ने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग – समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष फहाद के साथ रजिस्टर्ड शादी की थी। उन्होंने इसे कई फंक्शन के साथ मनाया है। ये शादी दोनों धर्मों के तौर तरीके से हुई है। हाल ही में स्वरा की विदाई का एक वीडियो उनके एक दोस्त ने शेयर किया था।

ये भी पढ़े: Birthday Special: कई सुपरहिट गानों की सौगात से बनी Alka Yagnik आठ मिलियन डॉलर की मालकिन, जानिए कैसे?

पिता ने शेयर किया इमोशनल मोमेंट

उनके पिता ने इसे एक “Emotional Moment” कहा और ट्विटर पर लिखा,

“… जैसे Swara Bhaskar की शादी खत्म होने वाली थी। हां… रूड कमोडोर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था… ’emotionally charged moment even for a khadus dad’ … हमारी प्रिय ReallySwara की ‘विदाई’।

Swara Bhaskar-फहाद की रिसेप्शन पार्टी

वहीं विदाई के बाद उन्होनें अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें स्वरा ने एक पाकिस्तानी डिजाइनर का बेज लहंगा पहना और एक बड़ी नोज रिंग और माथा पट्टी से सबका ध्यान खींचा।

Swara Bhaskar
Credit: Google

वही Swara Bhaskar के पतिदेव फहाद ने एक सफेद शेरवानी और सफेद और सुनहरे दुपट्टे के साथ एक गोल्डन कलर का कुर्ता पहना था। जिसे लेकर स्वरा काफी ट्रोल हो रहीं हैं।

अपने लहंगे को लेकर Swara Bhaskar हुईं ट्रोल

Swara Bhaskar
Credit: Google

स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेज लहंगे में अपने फोटोशूट की एक झलक भी शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा, “आश्चर्यजनक alixeeshantheatrestudio की एक झलक। लहंगा सेट किया है जो alixeeshanempire ने बनाया है और सरहद के उस पार से मुझे भेजा है! इसे संभव बनाने के लिए natrani को विशेष धन्यवाद!”

ये भी पढ़े: TV Actress: टेलीविजन की ये 5 सुपरस्टार्स अब क्यों हैं फैंस के दिलों से लापता, जानिए हैं कहां गुम