Alka Yagnik: माता-पिता से मिली विरासत को निभाती आई अल्का याग्निक का आज जन्मदिन है कई खूबसूरत गानों की मल्लिका कई गानों की प्लेबैक सिंगर रही गायिका अल्का याग्निक को आज कौन नहीं जानता। तो चलिए आज जानते कुछ ऐसे खास किस्सों के बारे में जिनसे आप अब तक रुबरु...
Alka Yagnik: माता-पिता से मिली विरासत को निभाती आई अल्का याग्निक का आज जन्मदिन है कई खूबसूरत गानों की मल्लिका कई गानों की प्लेबैक सिंगर रही गायिका अल्का याग्निक को आज कौन नहीं जानता। तो चलिए आज जानते कुछ ऐसे खास किस्सों के बारे में जिनसे आप अब तक रुबरु नहीं हुए होगें।
Alka Yagnik का 6 साल की उम्र में चला आवाज का जादू
अल्का ने महज 6 साल की उम्र में रेडियो स्टेशन से अपने सुरों का सरगम छेड़ा था। दरअसल ये विरासत उन्हें उनकी माँ शोभा और पिता धर्मेंद्र शंकर से मिली है। अल्का कोलकत्ता में रहने वाले एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
[caption id="attachment_33516" align="alignnone" width="675"]

Credit: Google[/caption]
उनका जन्म 20 मार्च 1966 के दिन कोलकाता में रहने वाले एक गुजराती परिवार में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि अलका की मां भी एक शानदार गायिका हैं। अलका को संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने मां से ही हासिल हुई।
14 साल की उम्र में गाया बॉलीवुड का पहला गाना
फिर तो मानों ये सिलसिला फिर थमने से रहा, वही फिल्म इंडस्ट्री में मात्र 14 साल की Alka Yagnik ने पायल की झंकार से शुरुआत कर थिरकत अंग लचक झुकी गाने का मौका मिला। दर्शकों ने गाने को खूब पसंद किया।
[caption id="attachment_33523" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
फिर क्या था अल्का की आवाज जैसे गाने के लिए बनी थी और गाने अल्का के लिए। उनकी आवाज के कायल तो जैसे सभी हो गये थे। एक के बाद एक बैक टू बैक गानों का तांता लग गया था।
मेरे अंगने और एक दो तीन ने मचाई धूम
इसके बाद Alka Yagnik ने साल 1981 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के गाने 'मेरे अंगने' को आवाज दी। जिसके साथ अल्का की आवाज ने धूम मचा दी यही नहीं 1988 में फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली। जिसके बाद अल्का अब तक तकरीबन 700 फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं।यहां सुनिए उनके कुछ सदाबहार गीत
Alka Yagnik को मिला नेशनल अवॉर्ड
दिग्गज प्लेबैक सिंगर Alka Yagnik ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फेमस गानों से नवाजा जैसे आपके प्यार में, जिंदगी बन गए, दिल के बदले सनम, हर दिल जो प्यार करेगा समेत कई सुपरहिट गानों की सौगात दी है।
[caption id="attachment_33521" align="alignnone" width="706"]

Credit: Google[/caption]
बतादें कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। गायिका ने अपनी बेहतरीन सिंगिंग से सात फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
आठ मिलियन डॉलर की मालकिन Alka Yagnik
आज उनका रुतबा इतना कायम हो चुका है कि अलका याग्निक आठ मिलियन डॉलर (60 करोड़ रुपये) की मालकिन हैं। बतादें कि अलका एक गाने के 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
[caption id="attachment_33520" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
हालांकि, कुछ समय से उन्होंने कोई गाना नहीं गाया है। फिलहाल अलका याग्निक को काम न मिलने की वजह से उनके संगीत में कई बदलाव आए हैं।
27 साल से पति से अलग रह रहीं Alka Yagnik
वहीं उनकी पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो अलका ने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी, लेकिन पिछले लगभग 27 सालों से दोनों अलग रह रहे हैं। वो भी इसलिए क्योंकि अलका याग्निक का करियर हमेशा उनके आड़े आ जाता है।
[caption id="attachment_33517" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
Alka Yagnik: वे करियर मायानगरी मुंबई में है तो नीरज का शिलॉन्ग में, यहीं कारण है कि दोनों को अलग रहना पड़ता है। वही सभी को लग रहा था कि दोनों के रिश्ते की यह दूरी उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत ला सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अलका याग्निक और नीरज कपूर के रिश्ते आज भी उतने ही मधुर हैं, जितने शादी के समय या उससे पहले होते थे।