Swara Bhasker:इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्वरा भास्कर और फहाद की शादी का रिसेप्शन पिछले गुरुवार को हुआ था। 16 मार्च को हुए इस रिसेप्शन में मनोरंजन और राजनीतिक जगत की कई...
Swara Bhasker:इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्वरा भास्कर और फहाद की शादी का रिसेप्शन पिछले गुरुवार को हुआ था। 16 मार्च को हुए इस रिसेप्शन में मनोरंजन और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की।
[caption id="attachment_32102" align="alignnone" width="700"]

credit: google[/caption]
Swara Bhasker के रिसेप्शन में राहुल गांधी हुए शामिल
[caption id="attachment_32106" align="alignnone" width="656"]

credit: google[/caption]
हल्दी, मेहंदी और संगीत के बाद दिल्ली में कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। स्वरा और फहाद के साथ राहुल गांधी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
CM अरविंद केजरीवाल ने दिया आर्शीवाद
जिसके साथ ही दोनों कपल को आशीवार्द देने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, जया बच्चन सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
[caption id="attachment_32101" align="alignnone" width="1200"]

credit: google[/caption]
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने 16 फरवरी को अपनी शादी की जानकारी दी थी। इसके बाद पिछले एक हफ्तें से शादी की कई रस्में चल रही थीं। इसी दौरान गुरुवार को कपल ने अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा।
Swara Bhasker-फहाद की जोड़ी ने जमाया रंग

शादी से जुड़े हर फंक्शन के लिए स्वरा अलग अलग आउटफिट ट्राय कर रही हैं। कभी साड़ी, कभी सूट तो कभी लहंगा।अपने रिसेप्शन के लिए स्वरा ने हैवी वर्क लहंगा कैरी किया। ओपन हेयर स्टाइल के साथ वे खूबसूरत नजर आ रही थीं।वहीं, फहाद अहमद ने गोल्डन वर्क शेरवानी कैरी पहनी है।
फहाद-Swara Bhasker को किस करते आए नजर

दोनों के साथ में फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्वरा भास्कर ने अपने सोशल अकाउंट पर शादी से जुड़े कई फोटोज शेयर किए हैं। इनमें एक फोटो में फहाद उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं। शादी के इन फोटोज पर लगातार दोनों के फ्रेंड्स कमेंट्स कर रहे हैं।
Also Read:
Alcoholics In Bollywood! Check How Your Favorite Celebrities Look When They Are Drunk
19 मार्च को होगा Swara Bhasker और फहाद का वलिमा
बतादें कि वेडिंग रिसेप्शन से एक दिन पहले शादी फंक्शन के दौरान कव्वाली नाइट का आयोजन भी किया गया था। इसे लेकर भी स्वरा ने कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे और साथ में लिखा था, 'ये जो हल्का हल्का सुरूर है'।बता दें कि स्वरा और फहाद की शादी का दूसरा फंक्शन यानी वलिमा 19 मार्च को बरेली में होगा।
[caption id="attachment_32105" align="alignnone" width="1200"]

credit: google[/caption]
कव्वाली नाइट के दौरान समाजवादी पार्टी लीडर अखिलेश यादव भी खास तौर पहुंचे थे। स्वरा ने फोटोज शेयर करते हुए उन्हें 'थैंक यू' कहा है। फहाद, स्वरा और अखिलेश कव्वाली नाइट को एंजॉय करते दिख रहे हैं।
Also Read:
Shahrukh Khan: Dinner With SRK कर रहा Twitter पर ट्रेंड, फैंस ने चुना शाहरुख