Rashmika Mandanna: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' फेम की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को 'सीता रामम' और 'अलविदा' में भी देखा गया था। 'पुष्पा' के बाद रश्मिका की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई। खासकर उनका गाना 'श्रीवल्ली' लोगों को काफी पसंद आया था। बतादें कि रश्मिका...

credit: google[/caption]
गौरतलब है कि हम जिस देश में रहते हैं उस देश में संस्कार को बहुत जरुरी माना जाता है। और इसी परंपरा को कायम करती हैं, Rashmika Mandanna जो एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हैं जहां संस्कार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह घरेलू सहायिकाओं के पैरों पर गिर जाती हैं।
इसी दौरान Rashmika Mandanna ने बताया था कि जब वह घरवालों से मिलने जाती हैं तो घर के सभी लोगों के पैर पड़ती हैं। दिलचस्प बात यह है कि घर जाने के बाद एक्ट्रेस को नौकरानी से भी प्यार हो जाता है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
credit: google[/caption]
रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्हें किसी के बीच मतभेद पैदा करना पसंद नहीं है। आगे बताते हुए कहा, 'मेरे लिए छोटी-छोटी चीजें ज्यादा मायने रखती हैं। मैं अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताने और अपने दोस्तों को देखने के लिए हर दिन सुबह जल्दी उठती हूं। ये सभी चीजें मुझे खुश करती हैं। मैं अपनी डायरी में छोटी-छोटी बातें भी लिखती हूं।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Video Viral : KL Rahul से राखी हैं अंजान,कही ऐसी बात कि सुनकर लोग हो गए हैरान!
credit: google[/caption]
जब मैं घर पर होती हूं तो मुझे परिवार के सदस्यों के चरणस्पर्श करने की आदत रहती है। हमारे घर में जो भी घरेलू नौकरानी रहती हैं मैं उनपर भी भरोसा करती हूँ, क्योंकि मुझे किसी में फर्क करना पसंद नहीं है। मैं सभी का सम्मान करती हूं और मैं ऐसी ही हूँ।'
इस दौरान सवाल पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस Rashmika Mandanna के माता-पिता को उन पर गर्व है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी क्या करती है। लेकिन जब मुझे पुरस्कार मिलता है तो वे बहुत खुश होते हैं.' रश्मिका ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें वह सब कुछ दिया जो उन्होंने मांगा और अब उनका ख्याल और देखभाल करना चाहती है।View this post on Instagram
credit: google[/caption]
वहीं अगर बात Rashmika Mandanna के आने वाले प्रोजेक्ट की करें तो हाल ही में रश्मिका रणबीर कपूर के साथ फिल्म “एनिमल” की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। जिसे कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका की अल्लू अर्जुन के साथ “पुष्पा 2” भी उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है।
यह भी पढ़ें: 3 Idiots Is Back: फिर चलेगा Rancho का जादू, फिर से लौटेंगे 3 इडियट्स, करीना ने दी खबर