Radhika Apte: वर्ष 2019 में आई सीरीज फैमिलीमैन ने दर्शको को अपना दीवाना बना दिया था, सीरीज में मनोज बाजपेयी ने काफी उम्दा एक्टिंग की थी। वही इस सीरीज का दूसरा सीजन 2021 में आया था, जिसमे साउथ अभिनेत्री समांथा प्रभु भी नजर आई थी। सीरीज में मनोज बाजपेयी...
Radhika Apte: वर्ष 2019 में आई सीरीज फैमिलीमैन ने दर्शको को अपना दीवाना बना दिया था, सीरीज में मनोज बाजपेयी ने काफी उम्दा एक्टिंग की थी। वही इस सीरीज का दूसरा सीजन 2021 में आया था, जिसमे साउथ अभिनेत्री समांथा प्रभु भी नजर आई थी। सीरीज में मनोज बाजपेयी का किरदार अपनी जोखिम भरी नौकरी और परिवार के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करता है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वही ओटीटी प्लेटफार्म Zee5 अपनी नई फिल्म mrs. Undercover लेकर आ रही है, जो फैमिलीमैन ही की तरह को कहानी को दिखाती नजर आएगी।
फिल्म में स्पाई के किरदार में नजर आएंगी Radhika Apte
[caption id="attachment_37746" align="alignnone" width="696"]

Credit: google[/caption]
फिल्म में Radhika Apte एक स्पाई यानी जासूस के किरदार में नजर आने वाली है, जो की अपने काम को जोखिम होने के कारण गुप्त रखती है और साथ ही अपने परिवार को भी संभालती है। फिल्म में Radhika Apte अपनी निजी जिंदगी पर कार्यक्षेत्र की छाया तक नही पड़ने देना चाहती है।
फिल्म के टीजर में Radhika Apte के इस रूप को देखकर दर्शक काफी ज्यादा हैरान है, राधिका का नया रूप दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। साथ ही फिल्म में राधिका गजब एक्टिंग के साथ जबरदस्त एक्शन भी करती नजर आएंगी।
Radhika Apte सहित ये सितारे होंगे फिल्म के किरदार
फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अभिनेत्री Radhika Apte नजर आने वाले है, जो कि एक सीधी साधी गृहिणी होने के साथ ही एक जासूस भी है जो एक मनोरोगी हत्यारे की तलाश में है। वही फिल्म में एक्टर सुमीत व्यास राधिका के पति के रूप में नजर आने वाले है।
[caption id="attachment_37749" align="alignnone" width="696"]

Credit: Google[/caption]
साथ ही मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा भी फिल्म के नजर आने वाले है। वही अंजना रॉय , रुद्राशीष मजूमदार सहित कई और किरदार फिल्म में नजर आएंगे। यू ट्यूब पर 26 मार्च की फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है, वही ट्रेलर अप्रैल में रिलीज कर दिया जाएगा।
क्या कुछ mrs. Undercover के टीजर में खास
फिल्म का टीजर के शुरुआत में Radhika Apte ka गृहणी रूप दिखाया जाता है, जिसमे वह घर की सामान्य कामों को करने की परेशानी से जूझती हुई नजर आती है।
कभी वह पौधो मे पानी देते हुई गिर जाती तो कभी रोटी बनाते हुए बेलन हाथ से छोड़ देती, जो उनके ससुर को जाकर लगता, तो कभी हमारी गृहणी Radhika Apte चलती हुई मिक्सी से समान बाहर फैला देती है, लेकिन जो रूप उनका रात को बाहर आता है, उसे देख फैंस भौचक्के रह गए है।
Also Read:
भोजपुरी सिनेमा लेकर आ रही है फिल्म Veer Hanuman,खेसारी आएंगे नजर
क्योंकि रात में
Radhika Apte जासूसी के काम पर वापिस आ जाती है और हाथ में गन ने लेकर दुश्मनों को मारने के लिए निकल जाती है ,उनका यह एक्शन वाला रूप दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वह फिल्म के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे है, और साथ ही टीजर पर भी काफी प्यार बरसा रहे है।
Also Read:
प्रियंका को मिलेंगे जल्द ही जीजाजी, शादी करने जा रही है Parineeti Chopra