Bollywood

Priyanka Chopra Reveal Truth: माँ की सलाह को किया उजागर, प्रियंका ने कहा-पैसे बचाएं और अपने अंडे फ्रीज कराएं , पढ़ें पूरी खबर

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की एक्ट्रेस Priyanka Chopra फिलहाल अपना जलवा हॉलीवुड में बिखेर रहीं हैं। इन दिनों वे अपनी सिटाडेल वेब सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सीरीज के प्रमाेशन के दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर कई खुलासे किए है।

Priyanka Chopra ने मानी सलाह

Priyanka Chopra

Credit: google

इंटरव्यू में प्रियंका ने निक जोनस से शादी करने से लेकर बॉलीवुड छोड़ने तक पर खुलकर कमेंट किया है। इसी दौरान इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर शादी से पहले अपने अंडे फ्रीज करवाए थे, जो स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं।

Priyanka Chopra ने क्या कहा?

दरअसल, प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर निक जोनास से शादी करने के बाद न्यूयॉर्क में सेटल हो गईं। प्रियंका भले ही विदेश में हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। प्रियंका की अपकमिंग वेब सीरीज को प्रमोट करने के लिए उन्होंने डैक्स शेफर्ड के ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पॉडकास्ट में हिस्सा लिया।

30 साल में सफलता चाहती थी Priyanka Chopra 

Priyanka Chopra

उस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया है। इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, ‘मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। इसलिए मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। लेकिन, जब मैं 30 साल की थी, उस समय मैं अपने करियर पर भी ध्यान देना चाहती थी और बड़ी सफलता हासिल करना चाहती थी।

35 की उम्र में बच्चा करने में मुश्किल

Priyanka Chopra

Credit: google

उस वक्त मेरी माँ ने मुझसे कहा था कि 35 साल की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने में मुश्किलें आती हैं। इसलिए मैंने अपने अंडे फ्रीज करने का फैसला किया। ऐसा करने के बाद मुझे बहुत राहत महसूस हुई। उसके बाद मैंने अपना पूरा ध्यान अपने करियर में झोंक दिया।

महिलाओं को दी सलाह,पैसे बचाएं और अपने अंडे फ्रीज कराएं

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘अंडे फ्रीज करना साइंस का चमत्कार है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। इसलिए मैं लोगों खासकर महिलाओं से कहूंगी कि पैसे बचाएं और अपने अंडे फ्रीज कराएं। ताकि आप बिना परेशान हुए अपने काम पर ध्यान लगा कर सकें और सही लेवल पर बच्चों को जन्म दे सकें’।

इस बीच, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची को गोद लिया। प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम मैरी मालती रखा है। दोनों मिलकर अपनी बेटी का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।

प्रियंका ने इसलिए छोड़ा बॉलीवुड

Priyanka Chopra

Credit: google

प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में अच्छा काम करने के बाद भी मुझे रिजेक्ट किया जा रहा था। कोई काम नहीं था। मैं बॉलीवुड में हो रही राजनीति से थक चुकी थी। इसलिए मैंने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। इस बीच मैंने कई हॉलीवुड फिल्में देखीं।

हॉलीवुड से मिला Priyanka Chopra को ऑफर

Priyanka Chopra

Credit: google

इसी बीच ‘देसी हिट्स’ की अंजलि आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में देखकर प्रियंका को कॉल किया। प्रियंका ने आगे कहा उस समय मैं ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थी। उन्होनें मुझसे पूछा कि क्या मैं अमेरिका में संगीत करियर बनाने में दिलचस्पी रखती हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैं बॉलीवुड छोड़ने की तैयारी कर रही हूं’ इसलिए मैनें ये फैसला लिया।

Priyanka Chopra का वर्कफ्रंट

Priyanka Chopra

Credit: google

वही अगर बात करें Priyanka Chopra के काम की तो उन्होनें कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे बाजीराव मस्तानी, द व्हाइट टाइगर, द स्काई इज़ पिंक, बेवॉच और द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन्स में काम किया। वही प्रियंका चोपड़ा अगली बार फिल्म लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली है। बॉलीवुड में वह जी ले जरा में नजर आएंगी।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp