Palak Tiwari: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। पलक इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। लेकिन डेब्यू से पहले ही पलक सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

Ibrahim Ali Khan के साथ स्पॉट हुई Palak Tiwari

Palak Tiwari
credit: google

दोनों को पिछले साल कई पार्टियों और डिनर डेट पर साथ देखा गया था। एक बार इब्राहिम के साथ फोटो खिंचवाते समय पलक ने अपना चेहरा ढक लिया था। जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गौरतलब हैं कि Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari ने कभी अपने रिश्ते को जग जाहिर नहीं किया लेकिन अब पलक ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी साध ली है। एक इंटरव्यू में पलक ने सलमान के फिल्मी काम के साथ-साथ इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते पर भी कमेंट किया था।

Ibrahim Ali Khan और अपने रिश्ते को लेकर बोलीं Palak…

जब Palak Tiwari से इब्राहिम अली खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मैं दो फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हूं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

Palak Tiwari
credit: google

फिलहाल मेरा फोकस काम पर है। ये साल अब मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं इब्राहिम के साथ रिलेशनशिप की चर्चाओं पर ध्यान नहीं देती हूं। क्योंकि ये चीजें भी मेरे काम का हिस्सा हैं। इसलिए फिलहाल मैं अपना सारा ध्यान काम पर लगा रही हूं।’

यह भी पढ़ें: इस अभिनेत्री की सांस भरने वाली सुंदरता को देखा क्या? तस्वीरें देखकर हो जाएंगें मदहोश

प्यार सोच समझ कर नहीं किया जाता

Palak Tiwari
credit: google

पलक ने इंटरव्यू में कहा कि, ‘किसी से प्यार करते वक्त सोच-समझकर या नाप-जोख कर नहीं किया जाता। या कब किसी से प्यार हो जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अभी मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज काम है। ये साल मेरे लिए पेशेवर रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मेरी सारी एनर्जी काम में लगाना चाहती हूं।’

पलक तिवारी को मिला सलमान के साथ मौका

Palak Tiwari
credit: google

फिलहाल पलक तिवारी पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू के गाने ‘बिजली बिजली’ की वजह से चर्चा में हैं। पलक की बॉलीवुड में एंट्री की चर्चा पिछले कुछ सालों से है। आखिरकार वह अब सलमान खान की फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

Palak Tiwari
credit: google

पलक ने इस बारे में कहा, ‘मुझे इसके बाद भी बतौर हीरोइन काम करने के कई मौके मिलेंगे। लेकिन मैं सलमान खान और संजय दत्त के साथ काम करने के इस अवसर को बर्बाद नहीं करना चाहती थी। इसलिए मैंने सारा काम अलग कर दिया और यह फिल्म कर रही हूं।’

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में लौटा पुराना किस्सा,Kiss करने का भुगत रहीं अंजाम! पढ़े पूरी खबर