IIT Delhi FinTech Course : जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे फाइनेंस की दुनिया भी नई करवट ले रही है। डिजिटल भुगतान से क्रिप्टो करेंसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ब्लॉकचेन। आज बैंक केवल ब्रांच तक सीमित नहीं रह गई बल्कि बैंक आपके मोबाइल एप, क्लाउड प्लेटफॉर्म और डाटा एल्गोरिथम में समा गई है। ऐसे में फाइनेंस और टेक्नोलॉजी अब एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। इसी बात को समझते हुए IIT दिल्ली ने लांच किया है एक शानदार मौका। जी हां, वे सभी छात्र और प्रोफेशनल्स जो फिनटेक क्षेत्र में अपनी स्किल को अपग्रेड करना चाहते हैं वे IIT दिल्ली के एडवांस्ड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम से फिनटेक कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।
IIT Delhi ने यह कार्यक्रम कंटिन्यू एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत शुरू किया है। यह प्रोग्राम पूरी तरह से ऑनलाइन पाठ्यक्रम होगा जिसकी अवधि 6 महीने बताई जा रही है। इस पाठ्यक्रम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह छात्रों और पेशेवरों दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस पाठ्यक्रम में अभ्यर्थी को थ्योरी के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा जिससे सिखाने वाले को वित्तीय सेवा, बैंकिंग, क्रिप्टो, ब्लॉकचेन, डाटा साइंस, डिजिटल तकनीकी समाधानों के क्षेत्र में उच्च स्तरीय कौशल प्राप्त होगा।
क्या है IIT दिल्ली फिनटेक प्रोग्राम की कार्यक्रम संरचना
- IIT दिल्ली फिनटेक प्रोग्राम असल में 6 महीने का एक ऑनलाइन कोर्स है जिसकी कुल समयावधि 118 घंटे बताई जा रही है।
- इस कोर्स में लाइव इंटरएक्टिव सेशंस आयोजित किए जाएंगे। यह सेशंस 60 घंटे के होंगे।
- इसके साथ ही यहां छात्रों को मिलेगा रिकॉर्ड लेक्चरर्स का पूरा लाभ।
- कोर्स को और आसान बनाने के लिए छात्रों से असाइनमेंट और क्विज सॉल्व करवाएं जाएंगे।
- प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और कैपस्टोन प्रोजेक्ट पर काम करवाया जाएगा।
- इसके बाद सभी अभ्यर्थियों को वैकल्पिक कैंपस इमर्सन की सुविधा दी जाएगी ताकि छात्र IIT दिल्ली में इस कोर्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सके।
IIT दिल्ली फिनटेक कोर्स के विषय और पाठ्यक्रम
IIT दिल्ली फिनटेक कोर्स ABCD फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है। मतलब इस कोर्स के चार महत्वपूर्ण पिलर होंगे:
A आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: इस कोर्स में AI आधारित मॉडल को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा। फाइनेंस के विभिन्न क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल करना और सही विश्लेषण प्राप्त किया करना सिखाया जाएगा।
B ब्लॉकचेन और क्रिप्टो: इस पाठ्यक्रम में ब्लॉकचेन तकनीक, स्मार्ट कांट्रैक्ट, क्रिप्टोकरंसी से जुड़े विभिन्न फाइनेंस मॉडल पर छात्रों को गहन अध्ययन करवाया जाएगा।
C क्लाउड कंप्यूटिंग: आजकल सारा डाटा क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर ही सेव किया जाता है ऐसे में छात्रों और प्रोफेशनल्स को AI ,ब्लॉकचेन के बाद क्लाउड प्लेटफॉर्म का उपयोग करना सिखाया जाएगा।
D डेटा साइंस: IIT दिल्ली फिनटेक प्रोग्राम का चौथा महत्वपूर्ण चरण है डाटा साइंस जहां डाटा एनालिटिक्स, डाटा हैंडलिंग और फाइनेंशियल डाटा का मूल्यांकन करना सिखाया जाएगा ताकि इस सारे डेटा का उपयोग व्यावसायिक निर्णय में लिया जा सके।
क्या है इस कोर्स का उद्देश्य
- इस कोर्स का उद्देश्य उन लोगों को सक्षम बनाना है जो भविष्य में फाइनेंशियल एनालिस्ट बनना चाहते हैं।
- या फिर प्रोडक्ट मैनेजर के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।
- इसके अलावा इस कोर्स के माध्यम से प्रोफेशनल डाटा साइंटिस्ट को भी फाइनेंशियल डाटा रिसर्च में मदद मिलती है।
- यदि अभ्यर्थी चाहे तो वह इस कोर्स को कर कंप्लायंस एक्सपर्ट भी बन सकता है।
इस कोर्स की फीस और फायदे
- इस कोर्स की फीस IIT दिल्ली ने 1,85,000 +18% GST निर्धारित की है। हालांकि इसके लिए लचीले भुगतान और EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
- IIT दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम के माध्यम से इस कोर्स सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जो कि भारत और अन्य देशों में वैलिड सर्टिफिकेट माना जाएगा।
कोर्स की पात्रता
- इस कोर्स को करने के लिए आवेदक ग्रैजुएट /डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है।
- आवेदक फाइनल ईयर का छात्र भी हो सकता है।
IIT Delhi Fintech कोर्स में आवेदन करने की प्रक्रिया
- इस कोर्स में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को iitd.ac.in इस आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर उन्हें प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम में फिनटेक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां उनके सामने Download Brochure का विकल्प आ जाता है जिसे उन्हें डाऊनलोड करना होगा और सावधानी से पढ़ना होगा।
- अब उन्हें यहां Apply now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद आवेदक को इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा और एप्लीकेशन फीस के रूप में 1180 रुपए और साथ ही मांगे गए सारे दस्तावेज जमा करने होंगे।
- इसके बाद छात्र को मेल भेजा जाएगा तत्पश्चात आगे की फीस और प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी।
कुल मिलाकर IIT Delhi द्वारा शुरू किया गया यह फिनेटक कोर्स कार्यक्रम एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो वित्तीय क्षेत्र की तकनीकी कौशल की मांग को पूरा करता है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र को एक ओर आईआईटी दिल्ली का मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलेगा वहीं इसके बाद छात्र अपने करियर को फिनटेक क्षेत्र में नई दिशा भी दे पाएंगे।












