CUET PG 2026 Last Date : पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए CUET PG 2026 अब अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। आज CUET PG 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने की अंतिम तारीख है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि 23 जनवरी 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। इससे पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी CUET PG 2026 के आवेदन की तारीख दो बार बढ़ा चुकी है और अब इसके बाद तारीख में कोई बदलाव नही किया जाएगा। हालांकि आवेदन शुल्क भरने के लिए 25 जनवरी 2026 का समय दिया गया है। ऐसे में वे सभी छात्र जिन्होंने अभी तक CUET PG 2026 का फॉर्म नहीं भरा है उनके लिए जरूरी है कि वह आज समय रहते ही फॉर्म भर दें।
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में CUET PG 2026 के लिए नया शेड्यूल जारी किया था, जिसमें आवेदन तिथि को 20 जनवरी 2026 से बढाकर 23 जनवरी 2026 कर दिया गया। आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए 25 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। वही आवेदन में यदि कोई त्रुटि हो जाती है तो उसके लिए करेक्शन विंडो की तिथियां भी जारी की कर दी गई हैं ताकि समय रहते ही छात्र आवेदन फार्म में सुधार कर सकें।
CUET PG 2026 की अंतिम तारीख और विस्तृत तिथियां
- ताजा जानकारी के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 की आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 कर दी है।
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 में निर्धारित की गई है।
- आवेदन फार्म में सुधार करने के लिए सुधार विंडो 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक खुली रहेंगी। इस दौरान छात्र केवल पहले से ही भरे गए आवेदन फार्म में त्रुटियां सुधार सकते हैं।
CUET PG 2026 परीक्षा का विवरण
CUET 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। परीक्षा का उद्देश्य देश भर के केंद्रीय और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम में प्रवेश देना है। वे सभी छात्र जो MA, M.Sc, MBA, M.Com आदि में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें CUET PG की परीक्षा देना अनिवार्य होता है। इसी के बाद स्कोर के आधार पर योग्य छात्र को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। CUET PG के रिजल्ट आने के बाद छात्रों की मेरिट सूची तैयार की जाती है और उन्हें सीट आंबटित की जाती है।
CUET PG 2026 आवेदन हेतु पात्रता
CUET PG 2026 में आवेदन करने के लिए छात्रों को कुछ विशेष पात्रता मापदंडों का भी ध्यान रखना होगा। जैसे कि,
- आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- वे सभी छात्र जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं।
- CUET PG परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की जाती हालांकि दाखिला के समय विश्वविद्यालय द्वारा आयु संबंधित नियम लगाए जा सकते हैं।
CUET PG 2026 आवेदन शुल्क
CUET PG 2026 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
- सामान्य और OBC के लिए आवेदन शुल्क ₹1200
- EWS के लिए ₹1000
- SC/ST/PWD के लिए ₹900
- थर्ड जेंडर के लिए ₹900
यह आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होता है, अर्थात भुगतान करने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाता। 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 बताई गई है। जब तक शुल्क भुगतान नहीं किया जाता तब तक आवेदन फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाता।
CUET PG 2026 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
CUET PG 2026 का फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ विशेष दस्तावेजों को भी अपलोड करना पड़ता है। यदि यह दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। दस्तावेजों की गुणवत्ता भी ध्यान में रखनी जरूरी है। दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है
- पासपोर्ट साइज फोटो जिसकी साइज 10 KB से 200 KB होनी चाहिए।
- छात्र का हस्ताक्षर काले/ नीले पेन से किया हुआ जिसकी साइज 4 KB से 30 KB होनी चाहिए।
- इसके साथ ही आवेदक को ग्रेजुएशन की मार्कशीट, कैटिगरी सर्टिफिकेट, पहचान प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे।
CUET PG 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें
- CUET PG 2026 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
- इस वेबसाइट पर जाते ही आपको पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद CUET PG 2026 का आवेदन फार्म आपके सामने आ जाता है।
- अब आपको इस आवेदन फार्म को सावधानी पूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद परीक्षा विषय /कोर्स का चयन करना होगा।
- अब दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा और आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
CUET PG 2026 आवेदन की त्रुटियों को ठीक कैसे करें ?
- वे सभी आवेदक जो आवेदन कर चुके हैं और उन्हें अब आवेदन फार्म में हुई त्रुटियों को ठीक करना है उनके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही सुधार विंडो खोले जाते हैं। वर्ष 2026 CUET PG Correction Window 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक खोली जाएगी।
- इस दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर आप अपने फार्म को एक्सेस कर सकते हैं।
- यहां जिस डिटेल में आपने गलती की है उसे सुधार सकते हैं।
- सुधार करने के लिए आपसे अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- सुधार विंडो का लाभ उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि एक बार अंतिम तिथि समाप्त हो गई तो संशोधन नहीं किया जाएगा।
CUET PG 2026 फॉर्म भरते समय ध्यान रखने योग्य तथ्य
- CUET PG 2026 का फॉर्म भरते समय फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, 10 वीं की मार्कशीट के अनुसार भरें
- फोटो और सिग्नेचर हमेशा क्लियर और अच्छे से स्कैन कर ही लगाएं।
- एक बार सबमिट करने के बाद कई फील्ड नहीं बदले जाते इसीलिए फॉर्म ध्यान से भरें।
- गलती होने पर करेक्शन विंडो 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी इसीलिए इस सुविधा का पूरा उपयोग करें।
- फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क तय समय पर जमा करें यदि यह नहीं भरा गया तो आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।












