गर्मी के मौसम में शॉवर लेना एक आम बात है लेकिन शॉवर लेते समय आम तौर पर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनका परिणाम स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकता है। यहां हम बात करने वाले वाले हैं शॉवर लेते समय ध्यान देने वाली कुछ ऐसी ही बातों का जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली हैं।

गर्मी के मौसम में शॉवर लेना एक आम बात है लेकिन शॉवर लेते समय आम तौर पर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनका परिणाम स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकता है।
यहां हम बात करने वाले वाले हैं शॉवर लेते समय ध्यान देने वाली कुछ ऐसी ही बातों का जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली हैं।
शॉवर के समय ध्यान रखने योग्य बातें-
1. पानी के तापमान का रखें ध्यान
![]()
शॉवर लेते समय पानी के तापमान को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। गर्मियों में जरूरत से ज्यादा गर्म या ठंडा पानी आपकी त्वचा के लिए नुकसान दायक हो सकता है। इसलिए पानी का तापमान कमरे के तापमान की तरह ही रखें।
2. जरूरत से ज्यादा शॉवर न लें

एक दिन में एक बार से अधिक शॉवर न लें क्योंकि बार बार शॉवर लेने से हाइड्रेशन का खतरा रहता है और अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक से अधिक बार शॉवर शरीर के अच्छे बैक्टीरिया को धोता है जिससे त्वचा में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
3. स्कैल्प को नाखूनों से बचाएं

नहाते समय स्कैल्प को अपनी उंगली के नाखूनों से स्क्रब करने से संक्रमण का खतरा रहा है साथ इससे रूसी पैदा होती है इसलिए शॉवर लेते समय अपने बाल धोतें समय इस बात का ध्यान रखें।
4. शावर सेक्स से बचें

पोर्न फिल्मों में शॉवर सेक्स को काफी महत्वता दी जाती है, लेकिन फिसलन और जगह की कमी की वजह से यहां दुर्घटनाएं होने का ज्यादा खतरा रहता है ये एकलौता ऐसा कारण नहीं है जो शॉवर सेक्स को खराब बताता है इसके अलावा कुछ भी कारण हैं जो शॉवर सेक्स को बुरा बनाते हैं।
5. साबुन का जरूरत से ज्यादा उपयोग से बचें
साबुन, शॉवर जेल या बॉडी वॉश के अत्यधिक उपयोग से बचा जाना चाहिए। यह आपके शरीर से प्राकृतिक तेलों को छीन सकता है, जिससे त्वचा खुजली वाली और सूखी हो सकती है। यह एक्जिमा जैसी कुछ त्वचा की समस्याओं को बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार है।
6. रोजना शैम्पू का उपयोग न करें

शॉवर लेते समय रोजाना शैम्पू का उपयोग आपको बालों की नमी छीन सकता है इसलिए हो सके तो एक दिन छोडकर ही शैम्पू का उपयोग करें इसके अलावा शैम्पू के साथ कंडीशनर का उपयोग भी जरूर करें ताकि बालों की नमी बरकरार रहे।
यह भी जरूर पढ़ें-कोरोना के इस बुरे वक्त में इन 11 देशों ने भारत को भेजी मदद, यहां देखें लिस्ट