कुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही राजयोग

Panchgrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार फरवरी के महीने में कई दुर्लभ योग और राजयोग बनने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। बता दें कि फरवरी के महीने में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु का पंचग्रही योग बनने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 17 फरवरी को चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही पंचग्रही योग सक्रिय हो जाएगा। इससे पहले 13 फरवरी को सूर्य देव इस राशि में आ जायेंगे। तो वहीं बुध, शुक्र और राहु पहले से ही इस राशि में मौजूद हैं। ऐसे में ये पांचों ग्रह मिलकर इस शुभ राजयोग का निर्माण करेंगे।

 

कब बनता है पंचग्रही योग

जब 5 ग्रह किसी राशि में एक साथ आ जाते हैं तब पंचग्रही योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये योग बेहद शुभ माना जाता है। फरवरी में कुंभ राशि में इस योग का निर्माण होने जा रहा है।ये राजयोग (Panchgrahi Yog 2026) 5 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Panchgrahi Yog 2026

इन 5 राशियों के करियर और कमाई में आएगा बड़ा उछाल

मेष राशि (Aries) – बड़ी कंपनी से ऑफर

मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इस दौरान आपका करियर बड़ा शानदार रहने वाला है।

Read Also- कंगाली का संकेत मानी जाती हैं रसोई की ये 3 खाली चीजें, तुरंत भर लें डिब्बे

वृषभ राशि (Taurus) – खूब चमकेगा करियर

पंचग्रही योग के प्रभाव से आपका करियर खूब चमकेगा। कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

Panchgrahi Yog 2026

मिथुन राशि (Gemini)- किस्मत का पूरा साथ मिलेगा

मिथुन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नए काम की शुरुआत हो सकती है।

Read Also- भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें ज्योतिषीय महत्व

सिंह राशि (Leo)- आपकी किस्मत चमका देगा

ये राजयोग आपकी किस्मत चमका देगा। आपको पार्टनरशिप में किये गये बिजनेस में रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय बढ़िया है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति या वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)- व्यक्तित्व में निखार लाएगा

पंचग्रही राजयोग आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में अच्छा खासा बोनस प्राप्त होगा।