Maha Shivratri Special: महाशिवरात्रि का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। यही वो पावन दिन है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन जहां मंदिरों दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है, वहीं शहरों में भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है।

 

इस साल महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Special) का त्यौहार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन शिव-शक्ति की आराधना करने से कुंवारी युवतियों को मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। वहीं दंपतियों को सुखी और खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। महाशिवरात्रि का दिन इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार ये 4 राशियां (Lord Shiva Favourite Zodiac Signs) भगवान शिव की प्रिय मानी जाती हैं। इन पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वो राशियां कौन सी हैं।

 

Read Also- राहु के नक्षत्र में शुक्र के प्रवेश से 3 राशियों पर विकट संकट!

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि भगवान शिव की प्रिय मानी जाती है। महाशिवरात्रि पर वृष राशि के जातकों को धन का लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्हें मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी और वृष राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी सुखमय और खुशहाल रहेगा। आपको बता दें कि वृषभ राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा को महादेव ने अपने मस्तक पर सजाया हुआ है।

Maha Shivratri Special
Maha Shivratri Special

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि भी महादेव की प्रिय राशियों में से एक है। महाशिवरात्रि पर कर्क राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। इनके जीवन में अपार खुशियां दस्तक देने वाली है। कर्क राशि वालों के करियर में अच्छे बदलाव आएंगे। साथ ही कारोबारियों को भी कारोबार में जबरदस्त लाभ मिलेगा। आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है।

Read Also- किचन में बासी रोटी समेत भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना रुक जाएगी घर की बरकत

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि पर धन प्राप्त हो सकता है। बहुत दिनों से चली आ रही परेशानी से भी राहत मिलेगी। मकर राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको बता दें कि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी और परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी।