Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों के खास अवसर पर माता दुर्गा के कई रूपों की पूजा की जा रही है साथ ही साथ अपने घर के मंदिरों को भी श्रद्धालुओं द्वारा सजाया जा रहा है। इस दौरान अष्टमी और नवमी के दिनों लोग अपने घरों में हवन पूजा का कार्यक्रम करवाते हैं। साथ ही रातभर कीर्तन भजन भी किए जाते हैं।
इस बार 29 अष्टमी और नवमी 30 मार्च को है। छोटी छोटी बालिकाओं को मत का स्वरूप माना गया है इसलिए इस मौके पर घरों में कन्या भोज करवाया जाता है, और घरों को बढ़ी ही सुंदर तरीकों से सजाया भी जाता है। चलिए जानते है उन खास बातों को जिससे आप भी अपने घरों को बेहतरीन तरीकों से सजा सकते हैं।
1. फूलों और दीयों की रंगोली से सजावट

Credit: Google
Navratri के इस मौके पर घर में आप भी दीपों की और फूलों की सजावट कर सकते हैं। आप फूलों में गेंदे के फूल और गुलाब के फूलों का उपयोग करें। आप फूलों को अपने द्वार पर लगा सकते हैं या आप उसकी रंगोली भी बना सकते हैं,
साथ ही में आप फूलों के साथ दीयों का भी उपयोग कर सकते हैं जैसे आप फूलों की रंगोली बनाकर उनके बीच में दीयों को रखकर सजा सकते हैं। आप दीयों की जगह छोटी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ओर अपनी दीवारों को भी खूबसूरत बना सकते हैं।
2. रंगोली से करें Navratri की सजावट

Credit: Google
अगर आप बाहर रंगोली बनाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में खुशी और उत्साह का माहोल हैं। इसलिए हम Navratri के दौरान अपने घरों को सजाने के लिए रंगोली का उपयोग करते हैं। आप अपनी पसंद के किसी भी प्रकार के डिजाइन का उपयोग कर सकते हैं, या आप कोई भी पारंपरिक रंगोली की डिजाइन भी बना सकती हैं। इसे और भी खास बनाने के लिए कुछ मोमबत्तियाँ, फूल या चमकीले रंगों का भी उपयोग कर सकते हैं।
3. गुब्बारों की सजावट

Credit: Google
अष्टमी और नवमी के दिन को आप बहुत ही खास बना सकते हैं। इस दिन आप अगर अपने घर को आसान तरीकों से खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो लो बजट में भी आप इसे गुब्बारों से अच्छी तरह सजा सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से मंदिर की सजावट करें। बच्चों को भी ये सजावट बहुत पसंद आती है साथ ही आप सजावट के नए तरीकों को जन्म देते हैं।
4. पानी और फूलों से भरे कटोरे की सजावट

Credit: Google
Navratri के दौरान, लोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए अपने घर के प्रवेश द्वार पर पानी और सुगंधित फूलों से भरा मिट्टी या धातु का कटोरा रखते हैं। इससे पूरा घर मीठी सुगंध से भर जाता है और वास्तु के अनुसार अन्य दिनों में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। सौभाग्य लाने के अलावा, यह परिवार में सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य भी लाता है। हालांकि, मच्छरों से बचने के लिए फूलों को हर दिन बदलना सुनिश्चित करें और हर 2-3 दिनों में पानी को भी जरूर बदलें।
5. रंग बिरंगी लाइट्स की सजावट

Credit: Google
त्योहारों के समय लाइट्स के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। हम दिवाली के समय भी रोशनी को ज्यादा महत्व देते है इस वजह से हमे दिवाली का त्योहार ज्यादा पसंद आता है। हम Navratri के मौके पर भी घरों को सजाने के लिए लाइट्स का उयोग कर सकते हैं। अपने घर को खास महसूस कराने के लिए घर में अलग-अलग जगहों पर लाइटें लगाएं। ये रोशनी आपके घर को और अधिक आकर्षक और विशेष बनाने में मदद करती हैं।
6. प्रिन्ट, पैटर्न और लाइट्स की मिक्स सजावट

Credit: Google
इस Navratri अपने घर को चमकीले रंगों और पारंपरिक पैटर्न से सजाएं ताकि वह और भी खूबसूरत दिखे। आप गलीचे, पर्दे, वॉल आर्ट, कुशन और थ्रो का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं। यह इंटीरियर में ग्लैमर और सुंदरता को जोड़ देगा। आप अपने घर में इस तरह के colorful lights और दीयों के साथ बालकनी को सजा सकते हैं।
यह भी पढ़े: Indian Festival: आप भी Chaitra Navratri व्रत को बनाए स्पेशल इन स्वादिष्ट Recipes के साथ
नवरात्रि की सजावट के लिए कुछ महत्वपूर्ण बाते
आप इस Navratri अपनी तरह से और भी अलग सजावट कर सकती हैं। Navratri के मौके पर अपने घर को सजाने के कई तरीके हैं। त्योहार के दौरान अपने घर में रंग और उत्साह जोड़ने के लिए आप कई प्रकार के सुंदर विकल्प चुन सकते हैं।
आप कैंडल होल्डर, रंग-बिरंगी घंटियां और रंग-बिरंगे वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी दीवारों पर ताजे फूल, नमक के दीये, सुंदर रंगोली और परी रोशनी भी लगा सकते हैं। अपने घर को विशेष और उत्सवपूर्ण दिखाने के लिए नौ दिनों तक सजावट को बनाए रखना सुनिश्चित करें।







