/
/
साइबर क्राइम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम मीणा निवासी अलवर राजस्थान और यादराम मीणा निवासी अलवर राजस्थान, वसीम पिता हकीमुद्दीन निवासी मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो तीनों आरोपी एक गिरोह बनाकर पहले तो महिलाओं के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे।




