आज 3 अप्रैल 2026, गुड फ्राइडे के मौके पर सोना और चांदी के दाम में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिली है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने वाला है, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव काफी तेज रहा। MCX में क्या रहा...

भले ही आज MCX पर कारोबार बंद रहा, लेकिन कल के क्लोजिंग आंकड़े काफी कुछ बता रहे हैं। MCX पर गोल्ड का 5 जून कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की हल्की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर ने तो जबरदस्त गिरावट दिखाई — 5 मई कॉन्ट्रैक्ट सीधे 10,901 रुपये गिरकर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। हालांकि दिन के दौरान दोनों धातुओं ने ऊंचे स्तर भी छुए। चांदी ने 2,42,800 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया, जबकि सोना 1,52,490 रुपये तक पहुंच गया था।
आज सुबह देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि एक दिन पहले यही भाव 1,51,500 रुपये था यानी करीब 3,500 रुपये (2.26%) की गिरावट। मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
22 कैरेट सोने का रेट (आज का भाव)

24 कैरेट सोने का रेट (आज का भाव)

पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना ₹1,48,960 और 22 कैरेट ₹1,36,540 पर चल रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी आज गिरावट दिखाई है। 3 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,49,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 9,000 रुपये यानी 3.66% गिरकर 2,37,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव दिखा सोने का हाजिर भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 69.57 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
अगर आप भोपाल में रहते हैं, तो यहां भी चांदी के दाम में गिरावट साफ दिख रही है।
आज का चांदी का रेट (भोपाल)
यानि सिर्फ एक दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो चांदी लगातार उतार-चढ़ाव में रही है।
जनवरी में तो चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा भी पार कर चुकी थी, लेकिन अब कीमतों में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में हमले की चेतावनी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। साथ ही डॉलर भी 0.5% मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्तों से तेल और गैस सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे वैश्विक बाजार अस्थिर बना हुआ है।
अभी का माहौल थोड़ा अनिश्चित है। कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन वैश्विक तनाव के चलते कभी भी तेजी वापस आ सकती है।अगर आप निवेश के नजरिए से खरीदारी कर रहे हैं, तो थोड़ा-थोड़ा करके खरीदना बेहतर रहेगा। वहीं शादी या ज्वेलरी के लिए खरीदना है तो ये गिरावट आपके लिए अच्छा मौका भी हो सकती है।
Also Read - Gold Price Today 2026: मार्च में 11% गिरावट के बाद सोना चांदी में तेजी | आज का रेट