भारत टैक्सी लॉन्च: एक लंबे समय से भारत में टैक्सी सर्विस में ओला-उबर की मोनोपोली देखी जा रही थी। खासकर मेट्रो शहरों में तो इनको टक्कर देना नामुमकिन हो गया था। ऐसे में अब देश में एक ऐसी सर्विस को लाया गया है जो सरकारी टैक्सी सर्विस होगी जो यात्रियों को सस्ती सेवा देगी। साथ ही इस टैक्सी पर होगा टैक्सी चालकों का मालिकाना हक। जी हां, 5 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने मिलकर भारत टैक्सी को लॉन्च कर दिया है।
मतलब अब भारत टैक्सी एप के माध्यम से ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी बुक कर सकता है। 30% तक के कम दामों में यात्रा पूरी कर सकता है। सबसे खास बात भारत टैक्सी के जरिए केवल कैब नहीं बल्कि ऑटो रिक्शा और बाइक की बुकिंग भी होगी। फिलहाल इसे कुछ गिने-चुने शहरों में शुरू किया गया है। परंतु आने वाले समय में इसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों पर भी लाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
क्या है भारत टैक्सी और कैसे काम करेगी यह सेवा?
भारत टैक्सी एक ऐप आधारित राइडिंग हेलिंग प्लेटफार्म है, बिल्कुल ओला-उबर की तरह। परंतु इसे सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया है। मतलब इस प्लेटफार्म से जुड़ने वाले प्रत्येक ड्राइवर को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा। इस मॉडल में कोई भी ड्राइवर में किसी कंपनी के दबाव में काम नहीं करेगा। उसको मिलने वाले भाड़े में से कोई भारी-भरकम कमीशन नहीं कटेगा। बल्कि कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा सीधा ड्राइवर के जेब में जाएगा।
भारत टैक्सी ओला-उबर की तुलना में कैसे फायदेमंद होगी?
- भारत टैक्सी ओला-उबर से काफी अलग है, क्योंकि इस मॉडल में पीक टाइम किराया नहीं होगा, जिससे हर समय यात्रियों को उचित दाम पर टैक्सी मिल जाएगी।
- आंकड़ों की माने तो यह टैक्सी ओला-उबर की तुलना में 30% तक कम किराया वसूलेगी।
- सबसे खास बात यह टैक्सी ड्राइवर फ्रेंडली टैक्सी है,मतलब बिना वजह ड्राइवर के कमाई में से कोई कटौती नहीं की जाएगी।
- ना ही यहां पर ड्राइवर के हिस्से की एक बहुत बड़ी कमीशन कंपनी को मिलेगी।
भारत टैक्सी से यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी ?
भारत टैक्सी केवल ड्राइवर को ही लाभ नहीं देगी बल्कि यह पैसेंजर ओरिएंटेड टैक्सी भी होगी, जिसमें ग्राहकों के लिए मिलेगा
- GPS आधारित लाइव ट्रैकिंग सिस्टम
- SOS इमरजेंसी बटन जो हर गाड़ी में कंपलसरी होगा
- पुलिस वेरीफाइड ड्राइवर मतलब दुर्घटना की आशंका कम
- डिजिटल पेमेंट और कैश दोनों का विकल्प
- यात्रा का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड
- यह गाड़ी वरिष्ठ नागरिक को महिलाओं और बच्चों के लिए काफी सेफ होने वाली है क्योंकि इनकी सेफ्टी को देखकर नए फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।
इस प्लेटफार्म से ड्राइवर को क्या सुविधा मिलेगी?
भारत टैक्सी को शुरू करने का असली उद्देश्य ही ड्राइवर को लाभ पहुंचाना है। यह एक सहकारी योजना के माध्यम से शुरू की गई है जिसमें कैब ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर और बाइक राइडर्स को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें उन्हें विभिन्न बेनिफिट दिए जाएंगे जैसे की
- 5 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
- 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
- 0 कमीशन मॉडल
- सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सारी योजनाओं का लाभ और स्थिर आय की गारंटी
भारत टैक्सी को अब तक मिला रिस्पांस
भारत टैक्सी की शुरुआत कुछ महीनों पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली NCR और गुजरात में हो चुकी थी। इसके पायलट प्रोजेक्ट के दौरान इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस पोर्टल के साथ जुड़े। लगभग 6.7 लाख सवारियों को इस प्लेटफार्म से जोड़ा गया। जहां रोजाना 10000 से ज्यादा राइड बुक हो रही थी और सरकार की तरफ से करीबन 10 करोड़ से ज्यादा का लाभ ड्राइवर के खातों में भेजा गया। जिसकी वजह से यह सिद्ध हो गया कि यह योजना ड्राइवर के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है। जिससे न केवल ड्राइवर बल्कि पैसेंजर्स और देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
भारत टैक्सी लॉन्च के बाद यह सर्विस कहाँ-कहाँ उपलब्ध होगी?
भारत टैक्सी लॉन्च 5 फरवरी 2026 को हो चुका है। इसके पहले चरण में इसे दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों तथा गुजरात के कुछ चुनिंदा शहरों में ऑपरेट किया जाएगा। अगले 2 से 3 सालों में भारत टैक्सी को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रोल आउट किया जाएगा। मतलब आने वाले कुछ महीनो में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई जैसे शहरों में इसे शुरू किया जाएगा।
भारत टैक्सी एप से राइड कैसे बुक करें?
- भारत टैक्सी से राइड बुक करने के लिए सबसे पहले भारत टैक्सी एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
- यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
- ऐप इंस्टॉल करने के बाद अब इसमें अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें,OTP सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।
- इसके बाद अब पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें।
- GPS ऑन रखें ताकि सही लोकेशन ट्रैक की जा सके।
- अब आपको वाहन के अलग-अलग विकल्प दिखाए जाएंगे।
- आप अपनी सुविधा अनुसार कार/ ऑटो/ बाइक इत्यादि का चुनाव कर सकते हैं।
- प्रत्येक वाहन के साथ उसका किराया पहले ही दिख जाएगा।
- इसके बाद आप पेमेंट मेथड चुने आप UPI/ डेबिट/ क्रेडिट/ वॉलेट या कैश पेमेंट कर सकते हैं इसके बाद आपको राइड कंफर्म करनी होगी।
- राइड कंफर्म होते ही आपको आपके सारथी की पूरी जानकारी मिल जाएगी जैसे कि उसका नाम, उसका वाहन नंबर, मोबाइल नंबर और लाइव ट्रैकिंग।
- यात्रा के दौरान आपको लाइव लोकेशन शेयर की जाएगी।
- ट्रिप पूरा होने के बाद डिजिटल रसीद मिलेगी और एप में SOS बटन भी होगा।
कुल मिलाकर भारत टैक्सी लॉन्च के साथ अब भारत सरकार एक नया कदम डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में बढ़ा चुकी है। अब सरकारी टैक्सियां भी रास्तों पर दौड़ेंगे जो सस्ते दामों में ग्राहकों को राइड उपलब्ध कराएंगी। भारतीय टैक्सी उद्योग में यह योजना गेम चेंजर साबित हो जाएगी। इस योजना से केवल ड्राइवर नहीं बल्कि यात्री और सरकार तीनों को फायदा मिलेगा और ओला-उबर जैसे निजी विकल्पों को कांटे की टक्कर।

