SIP for Retirement: ₹5 करोड़ या ₹10 करोड़ का रिटायरमेंट कॉर्पस 25 साल की उम्र में जितना आसान दिखता है, उतना ही 45 साल की उम्र में मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, रिटायरमेंट के लिए बचा हुआ समय कम होता जाता है और उसी के साथ हर महीने निवेश (S...

SIP for Retirement: ₹5 करोड़ या ₹10 करोड़ का रिटायरमेंट कॉर्पस 25 साल की उम्र में जितना आसान दिखता है, उतना ही 45 साल की उम्र में मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, रिटायरमेंट के लिए बचा हुआ समय कम होता जाता है और उसी के साथ हर महीने निवेश (SIP) की ज़रूरत तेज़ी से बढ़ जाती है। यही वजह है कि निवेश में देरी की कीमत आंकड़ों में साफ दिखाई देती है। इस विश्लेषण में यह बताया गया है कि अगर रिटायरमेंट की उम्र 60 साल तय मान ली जाए और 12% व 15% सालाना रिटर्न का अनुमान लिया जाए, तो अलग-अलग उम्र में निवेश शुरू करने पर हर महीने कितनी SIP करनी होगी। यह पूरा कैलकुलेशन केवल रिटायरमेंट तक बचे समय, अनुमानित रिटर्न और निवेश शुरू करने की उम्र पर आधारित है। सबसे पहले बात करते हैं ₹5 करोड़ के रिटायरमेंट कॉर्पस की।
12% रिटर्न पर: ₹7,800 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹3,400 प्रति माह , यानी कम उम्र में शुरुआत करने से बोझ बेहद कम रहता है।
12% रिटर्न पर: ₹14,300 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹7,200 प्रति माह, यहां SIP लगभग दोगुनी हो जाती है।
35 साल की उम्र में समय घटकर 25 साल रह जाता है:
12% रिटर्न पर: ₹26,600 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹15,400 प्रति माह
12% रिटर्न पर: ₹50,600 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹33,400 प्रति माह, यहां निवेश का दबाव साफ दिखाई देता है।
12% रिटर्न पर: ₹1,00,000 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹74,800 प्रति माह, यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि जल्दी शुरुआत करने वाला निवेशक, बहुत कम SIP से वही लक्ष्य हासिल कर सकता है, जो देर से शुरू करने वाले को भारी निवेश से मिलता है। अब यही गणना देखते हैं ₹10 करोड़ के रिटायरमेंट लक्ष्य के लिए।
12% रिटर्न पर: ₹15,550 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹6,800 प्रति माह
12% रिटर्न पर: ₹28,600 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹14,500 प्रति माह
12% रिटर्न पर: ₹53,200 प्रति माह
15% रिटर्न पर: ₹30,800 प्रति माह, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, ₹10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए SIP तेज़ी से महंगी होती जाती है।
यह पूरा डेटा एक बात बिल्कुल साफ कर देता है, रिटायरमेंट प्लानिंग में सबसे बड़ा हथियार समय है। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, उतनी ही कम रकम हर महीने निवेश करनी पड़ेगी और उतना ही आरामदायक आपका रिटायरमेंट होगा।
Also Read - Mutual Fund की ELSS स्कीम में करें निवेश, जबरदस्त Tax Benefits के साथ शानदार रिटर्न्स के फायदे !!