बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुबंई आवास से आयी खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने ने उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा है। खबरों की माने तो यह छापेमारी 6 अलग-अलग इलाकों में की गई है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुबंई आवास से आयी खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने ने उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा है। खबरों की माने तो यह छापेमारी 6 अलग-अलग इलाकों में की गई है। कुछ दिन पहले सोनू सूद को दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए गए मेंटरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है।
Income Tax Department is conducting survey at a premises linked to actor Sonu Sood: Sources
— ANI (@ANI) September 15, 2021
(file photo) pic.twitter.com/cD3tbf8OkR
बीते दिनों ये भी अफवाह सामने आयी थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि अपने बयान में उन्होनें इस बात को खारिज कर दिया। लेकिन बयान देते समय अभिनेता ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी।
इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल ने भी अभिनेता सोनू सूद की जमकर तारीफ की थी उन्होनें कहा कि कहा कि अभिनेता सोनू सूद अपने काम और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के कारण लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं।
बाते दें कि कोरोना काल सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और जरूरत मंदो की मदद के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। लाखों लोगों की मदद करने वाले लोगों को जनता का काफी सपोर्ट है यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार इस कदम के लिए सवालों से घिर सकती है।