मनोरंजन उद्योग की दुनिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली।

मनोरंजन उद्योग की दुनिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। 40 वर्षीय अभिनेत्री की आत्महत्या हर किसी के लिए एक सदमें के रूप में सामने आई है, बीते 24 घंटे में दूसरे बड़े एक्टर की आत्महत्या है।
अनुपमा अपने निधन से एक दिन पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लाइव हुई थी और अपने दिल दिल की बात बता रहीं थीं कि वह कैसा महसूस कर रही हैं।
यहां देखें वीडियो-
Bhojpuri actor Anupama Pathak dies by suicide in Mumbai; her last 10-min video on august 2
— Nootan R ✷ (@nootannayak) August 6, 2020
According to the reports, a suicide note was found where she cited two reasons ..
Subtitles below.. https://t.co/DKkwaXkqpN pic.twitter.com/g2jRDXLz4j
आत्महत्या के बाद उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें अनुपमा ने कठोर कदम उठाने के कारणों का हवाला दिया है जिसमें वित्तीय मुद्दे शामिल थे। अभिनेत्री लॉकडाउन की वजह से भारी वित्तीय मुद्दों से गुजर रहीं थीं।
साथ ही उन्होनें फेसबुक पर अपने 10 मिनट के वीडियो में, किसी पर भरोसा न करने पर जोर दिया और धोखा दिए जाने के अपने दर्द को साझा किया।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि मनोरंजन उद्योग से एक ही दिन में सामने आयी यह दूसरी दिल दहला देने वाली खबर है। इससे पहले, अभिनेता समीर शर्मा की खबरें भी सामने आई थीं, जिन्होनें भी कल अपने मुंबई निवास पर आत्महत्या कर ली। हालांकि उनके निधन का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है हुआ है, यह बताया गया है कि उन्होंने लगभग दो दिन पहले यह कदम उठाया था।
यह भी जरूर पढ़े- बड़ी खबर: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या