जाकिर खान ने लिया ब्रेक : लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर धमाकेदार अनाउंसमेंट की है। जी हां, उनकी इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैन्स और प्रशंसक काफी हैरान और परेशान हो गए हैं। हालांकि कुछ लोग जाकिर खान के इस निर्णय को बहुत सही बता रहे हैं। बता दें हाल ही में जाकिर खान ने कॉमेडी और स्टेज शो से लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। यह ब्रेक काफी लंबा होने वाला है। मतलब आने वाले दो-तीन वर्षों में जाकिर खान ना ही कोई कॉमेडी शो करेंगे और ना ही स्टेज पर दिखाई देंगे। उन्होंने यह घोषणा 18 जनवरी 2026 को हैदराबाद के अपने शो के दौरान की।
जाकिर खान ने बताया है कि यह ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि लंबे समय से वे लगातार शोज के लिए भागा-दौड़ी कर रहे हैं और विभिन्न शहरों में टूर कर रहे हैं जिससे वे थक चुके हैं। आने वाले समय में उनके टूर काफी सीमित हो जाएंगे और उनका आखिरी शो जून 2026 में होगा। जून 2026 के बाद वे एक लंबे ब्रेक पर चले जाएंगे। अपनी फीलिंग शेयर करते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि लगातार शोज की वजह से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है और पिछले 1 साल से हुए काफी अस्वस्थ भी महसूस कर रहे हैं।
जाकिर खान के स्वास्थ्य को लेकर नई अपडेट
बता दें जाकिर खान पिछले 10 वर्षों से लगातार कॉमेडी शोज़, स्टेज शोज़ कर रहे हैं। लगभग एक दशक से वे विभिन्न शहरों में वे स्टैंड अप परफॉर्मेंस दे रहे हैं। यहां तक की आजकल वे भारत से बाहर भी स्टैंड अप परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसकी वजह से उनकी दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त हो गई है। दिन में दो-तीन शो करना और शो से पहले उनकी तैयारी करना इसकी वजह से वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे। उनकी जीवन शैली पूरी तरह से डगमगा गई है। नींद की कमी, बैक टू बैक फ्लाइट्स और अनियमित भोजन की वजह से वह काफी लो-एनर्जी भी फील कर रहे हैं। पिछले 1 साल से वे काफी अस्वस्थ भी चल रहे हैं। हालांकि फिर भी उन्होंने अपने कमिटेड शोज़ पूरे किये और आगे भी करेंगे परंतु उनका आखिरी शो जून 2026 में होगा इसके बाद जाकिर खान कोई परफॉर्मेंस नहीं करेंगे।
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर प्रतिक्रियाएं
जैसे ही जाकिर खान की यह खबर वायरल होने लगी सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। कुछ लोगों ने जाकिर खान को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा, तो कुछ लोगों ने जाकिर खान को कहा कि वह बेसब्री से इंतजार करेंगे। कुछ लोगों ने उन्हें अब तक का बेस्ट कॉमेडियन बताया और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति भी कहा। हालांकि कुछ फैंस ने जाकिर खान के इस ब्रेक पर निराशा व्यक्त की क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें जाकिर के बिना स्टेज खाली-खाली महसूस होगा।
क्यों है जाकिर खान भारत के बेस्ट कॉमेडियन
जाकिर खान को आज भारत के सबसे लोकप्रिय स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में गिना जाता है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि इन्होंने भारत का नाम विदेशी जमीन पर भी रोशन किया है। जाकिर खान अकेले ऐसे हिंदी स्टैंड अप कॉमेडियन है जिन्होंने मेडिसन स्क्वेयर गार्डन पर हिंदी में कॉमेडी शो किया और 6000 लोगों ने उनका यह कार्यक्रम देखा। जाकिर खान की स्टोरी टेलिंग काफी अलग है। इसीलिए शायद लोग उनसे रिलेटेबल फील करते हैं।
बात करें उनके बेस्ट परफॉर्मेंस की तो ‘पापा यार’ ‘तथास्तु’, ‘हक से सिंगल’ जैसे शो दर्शकों को हंसाते भी हैं तो साथ ही रुलाते भी है और सोचने पर मजबूर भी कर देते हैं। जाकिर खान के शोज यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी मशहूर हैं।जाकिर खान का सबसे बड़ा फैन बेस है उनके युवा दर्शक क्योंकि यह लोग जाकिर खान से जुड़ाव महसूस करते हैं और जाकिर खान की शैली इन्हीं बेहद प्रभावित करती है।
कब होगी जाकिर खान की वापसी
जाकिर खान ने 18 जनवरी 2026 को हैदराबाद के शो के दौरान फैंस को बताया कि वह अब एक लंबे ब्रेक पर जाने वाले हैं जो की 3, 4 या 5 साल का भी हो सकता है। मतलब आने वाले चार-पांच सालों में जाकिर खान स्टेज और स्क्रीन से दूर रहेंगे। उनका आखिरी शो जून 2026 में होने वाला है। जिन शोज के लिए उन्होंने कमिटमेंट कर दिया है वे सारे शोज ज़ाकिर पूरे करेंगे,परंतु आगे के परफॉर्मेंस के लिए वह किसी प्रकार का कोई कमिटमेंट नहीं देने वाले। ऐसे में सूत्रों की माने तो जाकिर खान 2030 तक कॉमेडी और स्टेज शो से ब्रेक लेने वाले हैं।
जाकिर खान का यह निर्णय उनके लंबे करियर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि एक सेलिब्रिटी के लिए अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। खासकर ऐसा व्यक्ति जो पिछले 10 सालों से लगातार भाग रहा हो, दौड़ रहा हो और जिसने सफलता का स्वाद चख लिया और अब वह रुकना चाहता हो। हालांकि जाकिर खान का यह ब्रेक कोई विराम नहीं है, बल्कि यह एक ठहराव है और ठहराव के बाद निश्चित ही पहले से ज्यादा बेहतर यात्रा शुरू होती है। हालांकि फैंस और उनके प्रशंसक लगातार जाकिर खान को स्वस्थ और देखभाल करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हम और हमारी टीम भी यही उम्मीद करती है कि जाकिर खान अपनी ऊर्जा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और जल्द ही कॉमेडी की सल्तनत पर आकर अपना सिंहासन सम्भालें।
Read more: कृति सैनन कबीर बाहिया रिलेशन: कृति सैनन ने कबीर बाहिया के साथ कर दिया रिश्ता कंफर्म???












