The Night Manager: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज सीरीज द नाइट मैनेजर को 17 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है।इस सीरीज को दर्शको द्वारा काफी बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है।आदित्य रॉय कपूर की और अनिल कपूर इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर दिखाई देने वाले है।
क्या है सीरीज The Night Manager की कहानी
सीरीज के ट्रेलर में काफी दमदार और खतरनाक नज़र आ रहा है।सीरीज में एक्टर अनिल कपूर खलनायक के किरदार में नज़र में आऐंगे।सीरीज में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर आदित्य रॉय कपूर नाइट मैनेजर के किरदार में नज़र आने वाले है।इसी किरदार पर सीरीज का नाम द नाइट मैनेजर रखा गया है।
Also Read: Kick 2: Salman Khan ने Rani Mukherjee को खुशी से लगाया गले, 17 साल बाद नजर आएंगे साथ?
सीरीज की पूरी कहानी आदित्य रॉय कपूर के किरदार के आस पास ही घूमती नज़र आती है,जिसे एक खूंखार खूनी को पकड़ने के लिए द नाइट मैनेजर बना कर भेजा जाता है। The Night Manager सीरीज में अनिल कपूर का भरोसा जीतने की हर साकार कोशिश करता है औऱ साथ ही वह उसके अगले नीति की जानकारी लगाने का प्रयास भी करता नज़र आता है।
सीरीज में आदित्य कपूर को नाइट मैनेजर अनिल की जासूसी के लिए भेजा जाता है,जबकि वह एक रॉ एजेंट होता है। अब देखना यह है कि क्या The Night Manager क्या अपने मिशन में कामयाब होता है या फिर अनिल कपूर की जीत होती है।
The Night Manager:लोकी उर्फ एक्टर टॉम हेडल्सन ने की खूब तारीफें

एक्टर टॉम हेडल्सन काफी पॉपुलर हॉलिवुड स्टार है। लोकी के किरदार से प्रसिद्धि से प्राप्त एक्टर टॉंम हेडल्सन को कौन नही जानता है। इन्होने The Night Manager की ओरिजिनल सीरीज में काम किया गया है।सीरीज The Night Manager काफी ज्यादा हिट भी रही थी।
वही संदीप मोदी और प्रियंका घोस ने इस सीरीज में हल्का वॉलिवुड तड़का डालने की कोशिश की है।यह सीरीज The Night Manager का रीमेक भले ही है,पर दर्शको द्वारा इस सीरीज को काफी प्यार दिया जा रहा है। सीरीज के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की,जिसमें वह एक्टर टॉम हेडल्सन से वीडियो कॉल पर बात करते नज़र आए।
आदित्य रॉय कपूर ने कहा – ओ जी नाइट मैनेजर ने हमारा शो देखा!!
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की,जिसमें एक्टर टॉम हेडल्सन औऱ आदित्य रॉय कपूर वीडियो कॉल पर बात करते नज़र आए। एक्टर द्वारा साझा की गई तस्वीर में टॉम हेडल्सन का फेस क्लॉजअप दिखाया गया,जो कि वीडियो कॉल के द्वारा खींचा गया स्क्रीनशॉट देखा था।
View this post on Instagram
साथ ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि ओजी नाइट मैनेजर ने मेरा शो देखा !उन्होने कुछ दयालू शब्द कहे है,औऱ क्या चाहिए। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट फैन्स के साथ साझा किया।
Also Read: Kabzaa Honest Review: Low-Budget KGF With Same Screenplay And Pattern
















