विक्की कौशल श्रद्धा कपूर महावतार: बॉलीवुड में एक बार फिर से बहुत बड़ा उलट फेर देखने को मिल रहा है। जहां पहले महावतार जैसी मेगा माइथालॉजिकल फिल्म में दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल किया जा चुका था। वहीं अब दीपिका को हटाकर श्रद्धा कपूर की एंट्री फाइनल हो चुकी है। खास बात यह है कि यह कास्टिंग यदि फाइनल हो जाती है तो पहली बार विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी और यह बात सोचकर ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो चुके हैं।
विक्की कौशल श्रद्धा कपूर महावतार फ़िल्म के लिए यदि फाइनल हो जाते हैं तो फैन्स के लिए यह खुशी की खबर तो होगी ही। साथ ही मेकर्स का एक फ्रेश और दमदार ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री आइडिया भी पूरा हो जाएगा। क्योंकि मेकर्स इस फिल्म के लिए एक ऐसी अदाकारा की तलाश में थे जो फिल्म के किरदार की माँग के अनुसार फ्रेश और पॉवरफुल हो। शायद श्रद्धा कपूर की एंट्री यही काम करने वाली है। और यदि यह एक्सपेरिमेंट सक्सेसफुल हो जाता है तो महाअवतार बॉलीवुड की अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हो सकती है।
विक्की कौशल श्रद्धा कपूर महावतार की नई जोड़ी
महावतार फिल्म के मेकर्स ने पहले दीपिका पादुकोण के नाम पर विचार किया था, परंतु अब मेकर्स को एक फ्रेश और नई जोड़ी की तलाश है और पापुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल किया है। यदि श्रद्धा कपूर सच में इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो यह पहली बार होगा जब वे विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। श्रद्धा कपूर और विक्की कौशल दोनों की अलग-अलग फैन फॉलोइंग है।
श्रद्धा कपूर जहां रोमांस की क्वीन कही जाती हैं। वही विक्की कौशल हैंडसम हंक के रूप में प्रसिद्ध हैं। विक्की कौशल श्रद्धा कपूर महावतार की नई जोड़ी के रूप में यदि एक साथ आते हैं तो यह दर्शकों के लिए एक फ्रेश केमिस्ट्री होगी, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखी होगी। शायद यही वजह है कि मेकर्स भी इस जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड की नेक्स्ट बिग थिंग है महावतार फिल्म!!
महावतार फिल्म बॉलीवुड की आने वाली सबसे बड़ी माइथालॉजिकल फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित है जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह प्रोजेक्ट बहुत बड़े बजट और ग्रैंड स्केल पर बनाया जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि 2027 तक यह फिल्म रिलीज भी कर दी जाएगी।

श्रद्धा कपूर के पास है स्टार पॉवर और मास अपील
इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को पहले फाइनल किया गया था, लेकिन मेकर्स ने कास्टिंग पर उन्हें फिर से विचार किया और शायद मेकर्स के अनुसार दीपिका में वह गंभीरता और भावनात्मक गहराई नहीं है जो इस किरदार की मांग है। वही श्रद्धा कपूर ने पिछले कुछ समय पहले ‘स्त्री’ जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म में सफलता हासिल की है और उनकी डिमांड इस प्रकार के कैरेक्टर के लिए बढ़ चुकी है।
हालांकि अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 3’ में काम करने वाली हैं। लक्ष्मण उत्तेकर के साथ उनकी फिल्म ‘Etha’ भी जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। मतलब श्रद्धा कपूर के पास है स्टार पॉवर और मास अपील जिसकी वजह से मेकर्स श्रद्धा को महावतार के लिए परफेक्ट चॉइस मान रहे हैं।
कुल मिलाकर महावतार फिल्म केवल एक साधारण फिल्म नहीं होने वाली। यह बॉलीवुड का अगला बड़ा माइथालॉजिकल यूनिवर्स बनने वाला है। और अगर विक्की कौशल श्रद्धा कपूर महावतार की जोड़ी के रूप में फाइनल हो जाते हैं, तो यह नई बॉलीवुड जोड़ी फ्रेश अपील के कारण तो चर्चा में होगी। साथ ही इस महावतार यूनिवर्स का हिस्सा बनने के बाद विक्की श्रद्धा की जोड़ी की मास अपील और भी बढ़ जाएगी। हालांकि दीपिका पादुकोण का इस प्रोजेक्ट से बाहर होना चौंकाने वाली बात जरूर है, लेकिन श्रद्धा कपूर का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना भी दर्शकों के लिए काम खुशी की बात नहीं।

















