त्रिशा कृष्णन: साउथ की सुपरस्टार त्रिशा कृष्णन ने फिल्मों को अलविदा कहकर किसी अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है। यही नही वे 4 बच्चों की मां भी बन चुकी हैं और इसी बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर किया है।
क्या यह संभव है कि कोई सुपरस्टार फिल्मों से गायब होकर शादी कर ले और चार बच्चों की मां भी बन जाए और किसी को भनक तक ना लगे? सुनने में अजीब लगता है लेकिन त्रिशा कृष्णन ने खुद को लेकर कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
उनकी यह बातें पढ़कर फैन्स हैरान हैं, गॉसिप पेज एक्टिव हो गए हैं और हर जगह एक ही चर्चा होने लगी कि क्या त्रिशा ने अपनी लाइफ बदल दी है? लेकिन इसी पोस्ट में है असली ट्विस्ट!! असल में यह त्रिशा कृष्णन द्वारा किया गया एक सटायरिक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने खुद से जुड़ी अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। त्रिशा कृष्णन के सटायर पोस्ट ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया है।
आखिर क्यों कही त्रिशा कृष्णन ने यह बात ?
असल में पिछले कुछ समय से त्रिशा कृष्णन की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कभी कोई उनके रिलेशनशिप को लेकर बातें करता है, तो कोई कहता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने वाली हैं। कुछ ने तो यह दावा कर लिया कि उन्होंने किसी अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है और अब वे फिल्में नहीं करेंगी। एक के बाद एक बढ़ती अफवाहों उसे परेशान होकर आखिर त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने तंज के अंदाज में लिखा
‘अपेरेंटली’,
‘मैने फिल्म छोड़ दी है।’
‘मैंने एक अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है।’
‘और अब मैं अपने चार बच्चों को बड़ा कर रही हूं जो 2 साल के हो चुके हैं।’
असल में यह पोस्ट एक तंज भरी पोस्ट है। इसके आगे त्रिशा ने यह भी लिखा है,
‘की क्या हो गया आज का फिक्शन कोटा पूरा या कुछ और भी जोड़ दें?’

क्यों शुरू हुआ ऐसी अफवाहों का दौर?
दरअसल त्रिशा कृष्णन की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। कुछ समय पहले उन्हें साउथ के सुपरस्टार के साथ लिंक भी किया गया। पिछले कुछ समय से उनके पब्लिक अपीरियंस और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तरह-तरह के कयास भी लगाए जाने लगे। कुछ रिपोर्ट ने तो यह भी दावा किया है कि त्रिशा कृष्णन ने पिछले कुछ समय से कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किए हैं। शायद वह इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने वाली हैं। हालांकि इस बात का खंडन त्रिशा कृष्णन ने आज तक नहीं किया और ना ही किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान दिया। लेकिन आज त्रिशा की यह सटायर भरी पोस्ट ने स्थिति को काफी साफ कर दिया है।
त्रिशा को मिल रहा है सोशल मीडिया पर जबरदस्त सपोर्ट
त्रिशा की इस पोस्ट के बाद उन्हें अब सोशल मीडिया पर खुलकर समर्थन मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि उनके इसी अंदाज की वजह से हम उन्हें पसंद करते हैं। कुछ कहते हैं कि उनके क्लास और सेंस ऑफ़ ह्यूमर का हर कोई दीवाना है। किसी ने उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कांबिनेशन बताया। यह सारी बातें साबित करती है कि आज भी त्रिशा अफवाहों को खंडित करने का दम रखती हैं और उनका कॉन्फिडेंस काफी बेबाक है।
आखिरकार अफवाहों को मिला मज़ेदार जवाब!
त्रिशा कृष्णन के इस सटायर भरे पोस्ट ने अफवाहों के दौर को रोक दिया है। त्रिशा की इस पोस्ट से साफ हो जाता है कि सोशल मीडिया पर उठने वाली हर खबर सच नहीं होती। किसी को भी किसी के साथ लिंकअप करना, उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करना यह सब कुछ सोशल मीडिया पर अब आम हो चुका है। हालांकि त्रिशा का जवाब काफी स्मार्ट और बैलेंस्ड है। उनका यह जवाब स्पष्ट मैसेज देता है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
















