• Latest
  • Trending
  • All
राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद : कल तक सबकी मदद करने वाले के लिए आज सोनू सूद और तेज प्रताप बने सहारा

February 10, 2026
महिला 10 साल की यादें भूली

टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया

April 19, 2026
ketu gochar 2026

ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?

April 19, 2026
Tulsi Worship

Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?

April 19, 2026
Simple Ultra electric scooter

Simple Ultra electric scooter लॉन्च: 400KM रेंज के साथ मार्केट में मचाया तहलका

April 19, 2026
Rashmika Mandanna का बोल्ड और सेक्सी फैशन ट्रांसफॉर्मेशन

Rashmika Mandanna के 5 सबसे हॉट और बोल्ड लुक्स जो इंटरनेट पर छा गए

April 19, 2026
अक्षय तृतीया 2026

अक्षय तृतीया 2026: तिथि, मुहूर्त, धार्मिक महत्व और घर पर पूजा विधि

April 19, 2026
Tesla Model Y L

Tesla Model Y L भारत में 22 अप्रैल 2026 को होगा लांच, Tesla ला रही है 6 सीटर EV मॉडल जानिए दाम और फ़ीचर्स!!

April 18, 2026
सारा अली खान

सारा अली खान का माउंटेन मोड हुआ खत्म!! अब होगा सारा का दमदार कमबैक!!

April 18, 2026
अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश

अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश केवल ₹10 में…अब हर कोई बनेगा Gold Investor!!!

April 18, 2026
Feeding Livestock

Feeding Livestock : दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए सलाह, ये रूटीन अपनाएंगे तो चार गुनी हो जाएगी आमदनी !

April 18, 2026
PBKS vs LSG

PBKS vs LSG IPL 2026: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

April 18, 2026
HighTech Farming

HighTech Farming : अब गन्ने की खेती होगी हाईटेक, मोबाइल ऐप से बीजों की होगी ट्रैकिंग, लाखों किसानों को मिलेगा फ़ायदा

April 18, 2026
Sunday, April 19, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Bollywood मनोरंजन

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद : कल तक सबकी मदद करने वाले के लिए आज सोनू सूद और तेज प्रताप बने सहारा

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
February 10, 2026
in मनोरंजन
राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद: बॉलीवुड में हंसी और कॉमेडी के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले राजपाल यादव खुद एक गंभीर और दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। जिस कलाकार ने अपने अभिनय से लोगों को हंसाया आज वह खुद तिहाड़ जेल में बंद है। राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कम्प पर मचा दिया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद और राजद के नेता तेज प्रताप यादव ने मदद का हाथ बढ़ाया है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि क्या यही है फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती? क्योंकि राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करते वक्त जज के सामने भावनात्मक बात कही थी की ‘देने के लिए पैसा नहीं है और मेरा इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है।’

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद, सोनू सूद और तेजप्रताप यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ

जब इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग राजपाल यादव के इस मामले पर चुप थे, वहीं सोनू सूद ने एक बार फिर से साबित किया कि वह रील लाइफ नहीं बल्कि रीयल लाइफ हीरो हैं। उन्होंने राजपाल यादव की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह मदद किसी चैरिटी के नाम पर नहीं बल्कि डिग्निटी के नाम पर कर रहे है। वह अपनी आने वाली फिल्में राजपाल यादव को साइन कर रहे हैं। और उसी का साइनिंग अमाउंट राजपाल यादव को दे रहे हैं।

RelatedPosts

सारा अली खान

सारा अली खान का माउंटेन मोड हुआ खत्म!! अब होगा सारा का दमदार कमबैक!!

April 18, 2026
मिस इंडिया 2026 फाइनल

मिस इंडिया 2026 फाइनल: किसके सिर सजेगा ताज? मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले कब कहां और कैसे देखें लाइव?

April 18, 2026
हरनाज़ कौर संधू

हरनाज़ कौर संधू का ट्रांसफॉर्मेशन, बागी 4 के बाद अब महावतार जैसे बड़े प्रोजेक्ट में एंट्री… जानिए कंट्रोवर्सी से कमबैक की पूरी कहानी

April 18, 2026
अफसाना खान

अफसाना खान: बिग बॉस में चाकू उठाया.. गालियों से बवाल मचाया और अब ‘धुरंधर’ की आवाज बनकर बॉलीवुड में छा गई!!

April 17, 2026

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अन्य बॉलीवुड कलाकारों से सामने आने के लिए भी कहा। हालांकि अन्य राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद में कोई पहल नहीं की है। परंतु तेज प्रताप यादव जो कि राजद के विधायक हैं उन्होंने अपनी तरफ से 11 लाख की मदद करने का ऐलान किया है। साथ ही टीवी जगत के जाने-माने कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी tv जगत और बॉलीवुड के लोगो से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

तिहाड़ जेल कैसे पहुंचे राजपाल यादव?

राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद असल में किसी अपराध की वजह से नहीं बल्कि आर्थिक विवाद और कर्ज से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने डायरेक्टरियल प्रोजेक्ट ‘अता-पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। मूवी तो हिट नहीं हुई परंतु राजकुमार यादव के सर पर कर्ज चढ़ गया। हालांकि उन्होंने और उनकी पत्नी ने काफी हद तक कर्ज चुका दिया।

परंतु कई चेक बाउंस हुए जिसकी वजह से 5 करोड़ का कर्ज़ बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच गया। जिसमें से काफी रकम चुकाई जा चुकी है और अब राजकुमार के सिर पर 2.5 करोड़ का बकाया है। लेकिन अब उनके पास लोन चुकाने के लिए पैसा बिल्कुल नहीं है। जिसके चलते जज ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया। और राजपाल यादव ने जज की बात मानते हुए तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

क्यों कहा जाता है राजपाल यादव को स्ट्रगलर का सहारा

बहुत कम लोग जानते हैं कि आज पैसो की तंगी की वजह से तिहाड़ जेल विवाद में फंसे राजपाल यादव असल जिंदगी में किसी दरियादिल राजा से कम नहीं। जी हां, जब उनका काम अच्छा चल रहा था तब उनके मुंबई स्थित घर में रोजाना संघर्ष कर रहे कलाकारों के लिए लंगर लगाया जाता था। राजपाल यादव और उनकी पत्नी स्ट्रगलिंग एक्टर एक्ट्रेस को अपने घर पर खाना खिलाते थे।

यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंटरव्यू में बताई थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद भी राजपाल यादव के घर में खाना खाने जाते थे। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी कहा कि केवल वे ही नहीं बल्कि कई जाने पहचाने एक्टर राजपाल यादव के घर खाते थे और रहते थे। क्योंकि राजपाल यादव का मानना था कि आज यदि उनके पास काम है और वह किसी की मदद कर सकते हैं तो उन्हें हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इसीलिए उन्होंने अपने घर के दरवाजे किसी भी जरूरतमंद कलाकार के लिए बंद नहीं किये।

पर्दे के पीछे रहकर भी कई लोगों की मदद की

राजपाल यादव ने कभी भी अपने दरियादिली का ढिंढोरा नहीं पीटा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ना कोई पोस्ट की ना किसी प्रकार की आर्थिक मदद का हो हल्ला किया। उन्होंने चुपचाप लोगों की आर्थिक मदद की। किसी का किराया भर दिया तो किसी को ऑडिशन तक पहुंचा दिया।

उनका स्वभाव इतना सहज और सरल है कि इंडस्ट्री में छोटे-मोटे काम करने वाले व्यक्ति के साथ भी वे हंसी खुशी से पेश आते और यह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर व्यक्ति का कहना है। इंडस्ट्री में उनका नाम ऐसे इंसान के तौर पर लिया जाता है जो सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ा रहा। पर यही बात सबसे ज्यादा चुभ रही है कि जिसने सबका साथ दिया आज वह अकेला क्यों है?

जिस इंसान ने बॉलीवुड को बड़ी-बड़ी फिल्में दी हैं। ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों से हंसाया है, आज वही इंसान खामोशी से दर्द झेल रहा है। राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद की आज की स्थिति केवल एक अभिनेता की नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री के रिश्तों पर सवाल उठाती है। हालांकि इतना तय है कि इंडस्ट्री के कुछ गिने चुने लोग सामने आकर राजपाल यादव की इस मुश्किल के दौर में उनकी मदद जरूर करेंगे।

Read More: भाभीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन रिव्यू: टीवी की पसंदीदा कॉमेडी का बड़ा पर्दे पर मजेदार अवतार

Tags: Bhool BhulaiyaaComedian Rajpal Yadavrajpal yadav moviesrajpal yadav tihad jail vivadSonu SoodTej Pratap Yadav
ADVERTISEMENT
Previous Post

भाभीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन रिव्यू: टीवी की पसंदीदा कॉमेडी का बड़ा पर्दे पर मजेदार अवतार

Next Post

PAK vs USA, T20 वर्ल्ड कप 2026: मैच विवरण, मैच संभावित और प्लेइंग XI

Next Post
PAK vs USA, T20 वर्ल्ड कप 2026: मैच विवरण, मैच संभावित और प्लेइंग XI

PAK vs USA, T20 वर्ल्ड कप 2026: मैच विवरण, मैच संभावित और प्लेइंग XI

तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी

तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी: उधर तान्या मित्तल बाकू की बर्फ में मस्ती कर रही हैं, इधर उनके फैंस ने इंडिया में पार कर दी हद!! कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा

Recent Posts

  • टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया
  • ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?
  • Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?
  • Simple Ultra electric scooter लॉन्च: 400KM रेंज के साथ मार्केट में मचाया तहलका
  • Rashmika Mandanna के 5 सबसे हॉट और बोल्ड लुक्स जो इंटरनेट पर छा गए

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.