राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद: बॉलीवुड में हंसी और कॉमेडी के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले राजपाल यादव खुद एक गंभीर और दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। जिस कलाकार ने अपने अभिनय से लोगों को हंसाया आज वह खुद तिहाड़ जेल में बंद है। राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कम्प पर मचा दिया है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद और राजद के नेता तेज प्रताप यादव ने मदद का हाथ बढ़ाया है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि क्या यही है फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती? क्योंकि राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करते वक्त जज के सामने भावनात्मक बात कही थी की ‘देने के लिए पैसा नहीं है और मेरा इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है।’
राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद, सोनू सूद और तेजप्रताप यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ
जब इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग राजपाल यादव के इस मामले पर चुप थे, वहीं सोनू सूद ने एक बार फिर से साबित किया कि वह रील लाइफ नहीं बल्कि रीयल लाइफ हीरो हैं। उन्होंने राजपाल यादव की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह मदद किसी चैरिटी के नाम पर नहीं बल्कि डिग्निटी के नाम पर कर रहे है। वह अपनी आने वाली फिल्में राजपाल यादव को साइन कर रहे हैं। और उसी का साइनिंग अमाउंट राजपाल यादव को दे रहे हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अन्य बॉलीवुड कलाकारों से सामने आने के लिए भी कहा। हालांकि अन्य राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद में कोई पहल नहीं की है। परंतु तेज प्रताप यादव जो कि राजद के विधायक हैं उन्होंने अपनी तरफ से 11 लाख की मदद करने का ऐलान किया है। साथ ही टीवी जगत के जाने-माने कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी tv जगत और बॉलीवुड के लोगो से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
तिहाड़ जेल कैसे पहुंचे राजपाल यादव?
राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद असल में किसी अपराध की वजह से नहीं बल्कि आर्थिक विवाद और कर्ज से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने डायरेक्टरियल प्रोजेक्ट ‘अता-पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। मूवी तो हिट नहीं हुई परंतु राजकुमार यादव के सर पर कर्ज चढ़ गया। हालांकि उन्होंने और उनकी पत्नी ने काफी हद तक कर्ज चुका दिया।
परंतु कई चेक बाउंस हुए जिसकी वजह से 5 करोड़ का कर्ज़ बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच गया। जिसमें से काफी रकम चुकाई जा चुकी है और अब राजकुमार के सिर पर 2.5 करोड़ का बकाया है। लेकिन अब उनके पास लोन चुकाने के लिए पैसा बिल्कुल नहीं है। जिसके चलते जज ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया। और राजपाल यादव ने जज की बात मानते हुए तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।
क्यों कहा जाता है राजपाल यादव को स्ट्रगलर का सहारा
बहुत कम लोग जानते हैं कि आज पैसो की तंगी की वजह से तिहाड़ जेल विवाद में फंसे राजपाल यादव असल जिंदगी में किसी दरियादिल राजा से कम नहीं। जी हां, जब उनका काम अच्छा चल रहा था तब उनके मुंबई स्थित घर में रोजाना संघर्ष कर रहे कलाकारों के लिए लंगर लगाया जाता था। राजपाल यादव और उनकी पत्नी स्ट्रगलिंग एक्टर एक्ट्रेस को अपने घर पर खाना खिलाते थे।
यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंटरव्यू में बताई थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद भी राजपाल यादव के घर में खाना खाने जाते थे। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी कहा कि केवल वे ही नहीं बल्कि कई जाने पहचाने एक्टर राजपाल यादव के घर खाते थे और रहते थे। क्योंकि राजपाल यादव का मानना था कि आज यदि उनके पास काम है और वह किसी की मदद कर सकते हैं तो उन्हें हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इसीलिए उन्होंने अपने घर के दरवाजे किसी भी जरूरतमंद कलाकार के लिए बंद नहीं किये।
पर्दे के पीछे रहकर भी कई लोगों की मदद की
राजपाल यादव ने कभी भी अपने दरियादिली का ढिंढोरा नहीं पीटा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ना कोई पोस्ट की ना किसी प्रकार की आर्थिक मदद का हो हल्ला किया। उन्होंने चुपचाप लोगों की आर्थिक मदद की। किसी का किराया भर दिया तो किसी को ऑडिशन तक पहुंचा दिया।
उनका स्वभाव इतना सहज और सरल है कि इंडस्ट्री में छोटे-मोटे काम करने वाले व्यक्ति के साथ भी वे हंसी खुशी से पेश आते और यह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर व्यक्ति का कहना है। इंडस्ट्री में उनका नाम ऐसे इंसान के तौर पर लिया जाता है जो सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ा रहा। पर यही बात सबसे ज्यादा चुभ रही है कि जिसने सबका साथ दिया आज वह अकेला क्यों है?
जिस इंसान ने बॉलीवुड को बड़ी-बड़ी फिल्में दी हैं। ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों से हंसाया है, आज वही इंसान खामोशी से दर्द झेल रहा है। राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद की आज की स्थिति केवल एक अभिनेता की नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री के रिश्तों पर सवाल उठाती है। हालांकि इतना तय है कि इंडस्ट्री के कुछ गिने चुने लोग सामने आकर राजपाल यादव की इस मुश्किल के दौर में उनकी मदद जरूर करेंगे।
Read More: भाभीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन रिव्यू: टीवी की पसंदीदा कॉमेडी का बड़ा पर्दे पर मजेदार अवतार

