• Latest
  • Trending
  • All
Border 2 पर छिड़ा विवाद

Border 2 पर छिड़ा विवाद: रिलीज के पहले ही इन कंट्रीज में बैन हो गई बॉर्डर 2!!

January 22, 2026
Gen Z की नई सोच? नौकरी की दौड़ छोड़कर हॉबीज में ढूंढ रहे हैं मानसिक संतोष

Gen Z की नई सोच? नौकरी की दौड़ छोड़कर हॉबीज में ढूंढ रहे हैं मानसिक संतोष

March 14, 2026
IAS कोचिंग स्कॉलरशिप

IAS कोचिंग स्कॉलरशिप: IAS की तैयारी का सुनहरा मौका!! क्लासिक IAS एकेडमी स्कॉलरशिप से कम हो जाएगी कोचिंग फीस

March 13, 2026
Green signal to Indian ships

Middle-East War: ईरान का बड़ा ऐलान- हम होर्मुज से सुरक्षित रास्ता देंगे, कहा- भारत हमारा दोस्त है

March 13, 2026
कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग

कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग: ₹20,000 की एक प्लेट, करोड़ों का बजट, खास मेहमानों की लिस्ट

March 13, 2026
शरवरी वाघ और वेदांग रैना अफेयर

शरवरी वाघ और वेदांग रैना अफेयर : इम्तियाज अली ने फिर दिया बॉलीवुड को नया कपल, ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट पर शुरू हुई मोहब्ब्त!!

March 13, 2026
Share Market Downfall:

Share Market Downfall: Sensex-Nifty में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट, जंग के बाद से ₹33 लाख करोड़ साफ

March 13, 2026
Growing guavas

Gardening Tips: अमरूद के पेड़ पर अगर नहीं लग रहे फल तो अपनाएं ये आसान उपाय, भर जाएंगी डालियां

March 13, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

ladli behna: लाडली बहनों को तोहफ़ा: CM यादव ने बैंक खातों में ₹1,836 करोड़ किए ट्रांसफर

March 13, 2026
Duty-Free Imports

Duty-Free Imports: दालों के ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, किसानों की चिंता होगी दूर

March 13, 2026
एक तरफा प्यार की सनक

एक तरफा प्यार की सनक : उज्जैन में युवक ने पड़ोसन के अंडरगारमेंट चुराए, सीने पर गुदवाया नाम

March 13, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave: सूरज के तेवर हुए तीखे, मप्र में मार्च में ही पारा 40 डिग्री पार

March 13, 2026
पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरी पर पड़ सकता है असर

पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरी पर पड़ सकता है असर

March 13, 2026
Saturday, March 14, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Bollywood

Border 2 पर छिड़ा विवाद: रिलीज के पहले ही इन कंट्रीज में बैन हो गई बॉर्डर 2!!

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
January 22, 2026
in Bollywood
Border 2 पर छिड़ा विवाद

Border 2 पर छिड़ा विवाद

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Border 2 पर छिड़ा विवाद:  बॉलीवुड में कोई वॉर ड्रामा आए और कंट्रोवर्सी ना हो ऐसा कैसे हो सकता है? इस बार यह कंट्रोवर्सी हुई है बॉर्डर 2 के साथ। जी हां, 23 जनवरी 2026 बॉर्डर 2 रिलीज होने वाली है, उससे पहले ही बॉर्डर 2 विवादों में फंसती दिखाई दे रही है। दुनिया भर के सिनेमा प्रेमी बेसब्री से बॉर्डर 2 का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की जोरदार एडवांस बुकिंग और बड़े स्टार कास्ट फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ा रहे थे। परंतु अब इस पूरे उत्साह के बीच एक निराशाजनक खबर आई है की फिल्म कुछ देशों में बैन कर दी गई है।

बता दें बॉर्डर 2 एक वॉर ड्रामा है, जिसमें भारत पाकिस्तान के बीच का युद्ध दिखाया जाएगा। ऐसे में यह फिल्म में देशभक्ति कूट कूट कर भरी होगी। भारत की देशभक्ति और पाकिस्तान की विलेन की भूमिका के चलते ही गल्फ कंट्रीज ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। मतलब अब बॉर्डर 2 को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में रिलीज नहीं किया जाएगा।

खाड़ी देशों में रिलीज पर रोक की वजह

बॉर्डर 2 मूवी 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। इस फिल्म में पाकिस्तान विरोधी पक्ष के रूप में दिखाया जाएगा। आमतौर पर गल्फ कंट्रीज इस प्रकार की फिल्म रिलीज से पहले बेहद सावधानी बरतती हैं, ताकि सिनेमा के जरिए खाड़ी देशों में किसी भी प्रकार का तनाव न भड़के। रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों को दिखा रही है। कहीं-कहीं कुछ संवाद ऐसे हैं जो लोगों की भावनाओं को आहत भी कर सकते हैं। इसीलिए खाड़ी देशों के सेंसर बोर्ड फिल्म की रिलीज की परमिशन नहीं दे रहे है। वहां के Cineplex बिना परमिशन इन्हें रिलीज भी नहीं कर पाते। हाल ही में कुछ दिनों पहले धुरंधर के साथ भी ऐसा ही हुआ और बॉर्डर 2 के साथ वही प्रक्रिया दोहराई जा रही है।

क्या सच में बॉर्डर 2 एंटी पाकिस्तान फिल्म है?

बॉर्डर 2 पूरी तरह से भारत पाकिस्तान युद्ध पृष्ठभूमि पर बनी है। यह 1971 के युद्ध की कहानी पर आधारित फिल्म है। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। ऐसे में दोनों के बीच आए दिन लड़ाइयां होती रही हैं। इसी में से एक युद्ध पर यह फिल्म बनाई गई है। हालांकि मेकर्स का कहना है की फिल्म में जबरदस्ती कोई ऐसी सामग्री नहीं डाली गई जो किसी समुदाय के खिलाफ हो। परंतु यह युद्ध कथा है जिसमें सैनिकों का संघर्ष और देश भक्ति दिखाई जाएगी।

बॉर्डर 2 के मेकर्स का क्या कहना है?

बॉर्डर 2 के निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा है कि वह भारत की जनता पर पूरा भरोसा करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ को भी खाड़ी देशों में रिलीज होने से रोक दिया गया। परंतु धुरंधर की कलेक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। क्योंकि भारत की जनता ने इसे बेहद प्यार दिया और बॉर्डर 2 से भी उन्हें ऐसे ही उम्मीद है। ट्रेड रिपोर्ट की माने तो Border 2 Advance Booking में ही 10 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और इसे भी धुरंधर के जैसी बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है। ऐसे में मेकर्स खाड़ी देशों के इस निर्णय से चिंतित जरूर है परंतु निराश नहीं हुए हैं।

खाड़ी देशों के इस निर्णय पर फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर फैली की बॉर्डर 2 को गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया है तो हर जगह इससे जुड़ी अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोग इसे जबरदस्ती का खींचा हुआ मुद्दा बता रहे हैं, तो कुछ इस राजनीतिक डिस्ट्रक्शन कह रहे हैं। कुछ लोग सिनेमा को नैरेटिव से आजाद रखने की बात कर रहे हैं और कुछ का कहना है की बॉर्डर 2 की थीम इतनी शानदार है कि गल्फ कंट्रीज के बैन से इस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बॉर्डर 2: क्रिटिक्स का रिएक्शन और रिव्यू 

बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। यह मूवी एक वॉर ड्रामा है जो ‘बॉर्डर’ मूवी का ही सीक्वल है। Border 2 Review की बात करें तो आलोचकों ने इस मूवी को काफी शक्तिशाली बताया है। खासकर सनी देओल के युद्ध के दृश्य और संवाद काफी पावरफुल हैं। वही मूवी का गाना ‘संदेशे आते हैं’ भी लाइमलाइट बटोर रहा है। बॉर्डर 2 को लेकर फैन्स के पॉजिटिव रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। सबसे खास बात बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 10 करोड़ से ऊपर की पहुंच चुकी है।

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ अभिनीत ‘बॉर्डर 2’ को भारतीय सेंसर बोर्ड ने U/A 13+ का सर्टिफिकेट दे दिया है। यह फिल्म बिना किसी कट के पास कर दी गई है। ऐसे में इतना तो तय है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करेगी।

Read More: Border 2 के ट्रेलर पर ट्रोलिंग को लेकर Varun Dhawan ने तोड़ी चुप्पी

Recent Posts

  • Gen Z की नई सोच? नौकरी की दौड़ छोड़कर हॉबीज में ढूंढ रहे हैं मानसिक संतोष
  • IAS कोचिंग स्कॉलरशिप: IAS की तैयारी का सुनहरा मौका!! क्लासिक IAS एकेडमी स्कॉलरशिप से कम हो जाएगी कोचिंग फीस
  • Middle-East War: ईरान का बड़ा ऐलान- हम होर्मुज से सुरक्षित रास्ता देंगे, कहा- भारत हमारा दोस्त है
  • कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग: ₹20,000 की एक प्लेट, करोड़ों का बजट, खास मेहमानों की लिस्ट
  • शरवरी वाघ और वेदांग रैना अफेयर : इम्तियाज अली ने फिर दिया बॉलीवुड को नया कपल, ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट पर शुरू हुई मोहब्ब्त!!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.