आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग: आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग और क्यूट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार एक अवॉर्ड शो में पूरा मामला उलटा पड़ गया। पहली बार आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग करने पहुंची और इस दौरान उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक की लोगों ने इसे सेकंड हैंड एम्बेरेसमेन्ट भी कह दिया। आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग में ओवर एक्टिंग करती हुई दिखाई दीं। कुछ-कुछ जगहों पर वह नर्वस भी हो रही थी। इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर स्क्रीन अवॉर्ड शो की क्लिप वायरल हो रही है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग में बोल-बोलकर थक गईं!!
बता दें, हाल ही में आलिया भट्ट ने चेतक स्क्रीन अवार्ड शो होस्ट किया। हालांकि यह होस्टिंग में उनका पहला डेब्यू था। उनके साथ कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए अन्य कलाकार भी मौजूद थे। इस शो को आलिया के साथ सुनील ग्रोवर, जाकिर खान और मशहूर पत्रकार सौरव द्विवेदी ने भी होस्ट किया। लेकिन आलिया इस दौरान काफी डरी, घबराई और ओवर एक्टिंग करती हुई नजर आई।
हालांकि आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग के लिए तैयार थी या नहीं मगर ये उनके लिए आप में एक नया अनुभव था। उन्होंने खुद भी कहा कि उन्होंने लाइव टीवी पर कभी इतना सारा नहीं बोला है। लेकिन दर्शकों की उम्मीद पर उन्होंने पानी फेर दिया। क्योंकि आलिया इस दौरान बेसिरपैर की बातें करती हुई नजर आई। ना कॉमिक टाइमिंग थी, ना होस्टिंग में कोई दम और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की हो रही जमकर ट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं। हर क्लिप में आलिया भट्ट नर्वस और अनकंफरटेबल दिखाई दे रही हैं। यहां तक कि उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी भी काफी बेकार है, जिस पर अब यूजर सवाल पूछ रहे हैं कि यह एक्टिंग कैसे कर लेती है? कुछ लोगों ने उनके इस होस्टिंग स्टाइल को फोर्स होस्टिंग और उन फनी होस्टिंग भी बताया है। कुछ ने आलिया भट्ट को ओवर एक्टर भी कह दिया है। आलिया भट्ट की ट्रोलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ चुकी है। इंस्टाग्राम से लेकर X पर आलिया भट्ट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
क्यों मिल रही है आलिया भट्ट को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया
आलिया भट्ट एक जानी-मानी बेहतरीन अदाकारा हैं। लेकिन एक्टिंग और लाइव होस्टिंग काफी अलग होती है। फिल्मों में रिटेक का मौका मिलता है, लेकिन लाइव स्टेज पर सब कुछ जनता के सामने बोलना पड़ता है और इसमें परफेक्शन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। खासकर अवॉर्ड शो में एनर्जी और टाइमिंग बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। हालांकि हर अवॉर्ड शो स्क्रिप्टेड होता है। लेकिन आलिया भट्ट के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट, कॉमिक टाइमिंग सब कुछ काफी खराब था। ऐसे में पहली बार होस्टिंग करते हुए आलिया भट्ट का नर्वस होना स्वाभाविक है।
क्या इससे आलिया भट्ट के करियर पर असर पड़ेगा?
बात करें आलिया भट्ट की करियर की तो वे काफी स्ट्रांग अदाकारा हैं। एक अवार्ड शो और उसके वायरल होते क्लिप उनके स्टारडम को प्रभावित नहीं कर सकते। आलिया भट्ट अवार्ड होस्टिंग उनका पहला शो था। इससे पहले उन्होंने कभी भी लाइव होस्टिंग नहीं की है लेकिन करियर में कई हिट फिल्में जरूर दी हैं। ऐसे में आने वाले समय में आलिया भट्ट के पास है कई सारे ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनको देखने के बाद लोग इस वायरल वीडियो और ट्रोलिंग को भूल जाएंगे।
आलिया भट्ट की होस्टिंग भले ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन चुकी है। लेकिन यह उनके लिए एक नया प्रयोग था। हालांकि इतना जरूर है कि दर्शकों की उम्मीद बहुत ज्यादा होती हैं, खास कर जब बात बड़े सितारों की हो तो दर्शक उन्हें एकदम परफेक्ट अवतार में देखना चाहते हैं। वही आलिया भट्ट कई जगहों पर नर्वस और अनकंफरटेबल हो रही थी। उनकी खीज साफ दिखाई दे रही थी। इस पर आलिया भट्ट को भी काम करना होगा क्योंकि हर अदाकारा के लिए जरूरी है कि वह दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरें।
Read More: जाकिर खान धुरंधर बयान: अवार्ड शो में जाकिर खान ने खोली बॉलीवुड की पोल… कलाकारों को क्यों लगी मिर्ची
















