नाखून चबाना हमेशा से ही हमारी आम आदतों में शामिल रहा है, कभी भी स्ट्रैस में या कुछ सोचते समय अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम अपने नाखून चबा रहे होते हैं। लेकिन यह आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए किनती खतरनाक हो सकती हैं इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

नाखून चबाना हमेशा से ही हमारी आम आदतों में शामिल रहा है, कभी भी स्ट्रैस में या कुछ सोचते समय अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हम अपने नाखून चबा रहे होते हैं। लेकिन यह आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए किनती खतरनाक हो सकती हैं इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
आइए बात करते हैं उन समस्याओं के बारे में जो हमें नाखून चबाने से हो सकती हैं-
1. दांतों में संक्रमण का खतरा
आपके नाखून में फसे बैक्टीरिया सबसे पहले आपके दांतों में संक्रमण का खतरा पैदा करते हैं, वहीं अगर आप एक महिला हैं और नेल पॉलिश लगाने का शौंक रखती हैं तो दांतों के संक्रमण का खतरा आपको सबसे ज्यादा होने वाला है, इसमें उपस्थित टॉक्सिन्स आपके मसूड़ो को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
2. पैरोनिशिया

पैरोनिशिया एक बीमारी है जो नाखून चबाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है इस बीमारी में नाखूनों के आस पास की त्वचा संक्रमित हो जाती है, इसमें रोगाणु अंदर आ सकते हैं और बड़े संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ये रोगाणु बैक्टीरिया (बैक्टीरिया के कारण paronychia) या कवक (कवक paronychia के कारण) हो सकते हैं।
3. गले का संक्रमण
आपके हाथ जाने अनजाने में कई ऐसी जगहें छूते हैं जहां बैक्टीरिया और रोगाणु पाए जाते हैं यह बैक्टीरिया आपको नाखूनों में हो सकते हैं, नाखून चबाते समय टॉक्सिन्स आपके मुंह और गले को बुरी तरह संक्रमित कर सकते हैं।
4. पेट की समस्या
जब आप अपने नाखूनों को खाते हैं, लार के साथ इनके कीटाणु आपके मुंह, पाचन तंत्र और शरीर के अन्य प्रणालियों में स्थानांतरित हो जाते हैं और पेट, फेफड़े, या आंतों में भी संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
इन तरीकों को अपनाकर छोड़े नाखून चबाने की आदत

जाने अनजाने में यह आदत आपको लग सकती है लेकिन इसे छुडाना इतना कठिन नहीं है आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं।
ये कुछ आसान तरीके हैं जो आपको इस बुरी आदत से छुटकारा दिला सकते हैं लेकिन याद रहे यदि आप संक्रमण में आ चुके हैं तो पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें।