“प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा” बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा विलेन होगा जिसके नाम का डॉयलॉग ही उसकी पहचान बन जाए लेकिन प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के ऐसे ही अभिनेता हैं। 60 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज 86 साल के हो गएं हैं।

“प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा” बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा विलेन होगा जिसके नाम का डॉयलॉग ही उसकी पहचान बन जाए लेकिन प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के ऐसे ही अभिनेता हैं। 60 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज 86 साल के हो गएं हैं।
आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम प्रेम चोपड़ा के जीवन से जुडे कुछ अनुसने तथ्य जानेगें,

प्रेम चोपडा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था जो भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान में चला गया। विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला में आकर बस गया।
प्रेम चोपड़ा मुंबई तो एक्टर बनने आए थे पर उन्हें काफी मेहनत करने के बाद भी काम नहीं मिला, खर्च चलाने के लिएउन्होंने मुंबई में एक अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में नौकरी कर ली। एक टूर पर अनजान व्यक्ति ने उनसे पूछा कि क्या वह फिल्मों में काम करना चाहते हैं? तो प्रेम ने हां बोला और वहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरूआत हुई।

बॉलीवुड में फेमस विलेन बनने वाले प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत हीरो के किरदार से शुरू की। रंजीत स्टूडियो की फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह' फिल्म में प्रेम ने हीरो का किरदार निभाया जिसमें उन्हें 2500 रुपये फीस मिली थी।
प्रेम चोपड़ा को उनकी करियर का पहला अवार्ड 1976 में महबूबा और दो अंजाने फिल्मों के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर किरदार औरतों पर बुरी नजर डालने वाले विलेन के रूप में निभाए जिसका असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा। प्रेम चोपडा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी वे अपने दोस्त या रिश्तेदार की पार्टियों में जाते थे तो महिलाएं उनसे खौफ खाकर छिप जाती थीं. इससे प्रेम चोपड़ा बहुत बुरा महसूस करते थे।