Billionaire KP Singh: उफ्फ ये... प्यार...प्यार...प्यार, कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है यह कभी भी किसी भी उम्र में हो सकता है। ऐसा ही एक प्रेम का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कारनाम है अरबपति रियल एस्टेट बिजनेसमैन कुशल पा...
Billionaire KP Singh: उफ्फ ये... प्यार...प्यार...प्यार, कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है यह कभी भी किसी भी उम्र में हो सकता है। ऐसा ही एक प्रेम का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह कारनाम है अरबपति रियल एस्टेट बिजनेसमैन कुशल पाल सिंह (KP Singh) का, जिन्होंने 91 साल की उम्र का बंधन तोड़कर एक बार फिर से नए जीवनसाथी को खोज निकाला है।
आखिर हो भी क्यों ना, यह प्यार ही तो है, जो इंसान को एक नई जिंदगी जीना सिखाता है। प्यार में वो ताकत है, जो अच्छों-अच्छों से ना जाने क्या-क्या करवा सकता है।
अकेला रहना सीख लिया
केपी सिंह (KP Singh) ने अपनी गुजर चुकीं पत्नी को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी उनके लिए किसी दोस्त से कम नहीं थीं। जब उनकी मौत कैंसर से हो गई तो फिर वे एकदम अकेले पड़ गए और उन्होंने इसे स्वीकार भी लिया था।
[caption id="attachment_24812" align="alignnone" width="1024"]

Credit- Google[/caption]
उन्होंने कहा कि 65 साल के बाद जब आप एक साथी को खो देते हैं, तो मानों पूरी दुनिया ही हम से रूठ गई हो। वे कहते हैं कि आप बिलकुल अकेले हो जाते हैं आप उदास हो जाते हैं। आप पहले जैसे नहीं रहते हैं।
दिवंगत पत्नी ने ऐसा क्या कहा?
KP Singh ने कहा, जब कोई खास अपने से अलग होता है, तो यह बाकई में खूब खलता है और यह आपको अंदर से खाली कर देता है। एक खालीपन सा छा जाता है। पत्नी से मुझसे कहा था कि आप हार नहीं मान सकते, आगे बढ़ने के लिए एक जिंदगी है।
[caption id="attachment_24811" align="alignnone" width="1024"]

Credit- Google[/caption]
उसने मुझसे वादा करने के लिए कहा कि मैं जिंदगी जीना नहीं छोड़ूंगा। मेरी पत्नी का कहना था कि यह जिंदगी कभी वापस नहीं आएगी, इसलिए जी भर के जीना।
Also Read:
Tata Steel Vintage, Classic Car And Bike Rally Finally Summed Up
ऐसा है KP Singh का नया प्यार
बिजनेसमैन केपी सिंह (KP Singh) ने बताया कि, मेरे नए प्यार का नाम शीना है। वह उनके जीवन में सबसे अच्छे लोगों में से एक है। उन्होंने मजाकिया तौर पर कहा कि वह उन्हें अपनी पैर की उंगलियो पर रखती है।

दुनियाभर में उसके कई बेहतरीन दोस्त हैं इसलिए मैं उनके साथ जाता हूं। जब भी जिंदगी में किसी तरह की समस्या आती है, तो वह हमेशा साथ देती है।
Also Read:
Rangbhari Ekadashi क्यों मनाई जाती है, इस दिन कौन से योग से खुल सकती है आपकी किस्मत..जानें पूरी खबर