Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 अब एक ऐसे पड़ाव पर है जहां घर में मौजूद हर शख्स की निगाह सलमान खान के शो की ट्रॉफी पर ही गढ़ी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा जोरों पर है। चलिए देखते हैं दिसंबर तक किन कंटेस्टेंट के फॉलोअर्स में बढ़ोतरी...

दरअसल, बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में आयशा खान ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी शो में आने से पहले एक जानी मानी इन्फ्लूएंसर को शादी का प्रपोजल देकर आए हैं वो भी टू टाइमिंग करते हुए नाजिला के साथ. इसके बाद नाजिला के बारे में बात करते हुए मुनव्वर ने जवाब में कहा कि नाजीला ने उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उसके बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया.Ayesha Khan revealed that Munawar Faruqui sent a marriage proposal to a famous influencer. Munna did multiple dating while sharing a relationship with Nazila & dating herself (Ayesha) at the same time.
She says, "Aapki ek ex-girlfriend hai, ek ko aapne standby pe rakha hai,… — #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 10, 2024
हालांकि, बाद में बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें सभी घरवालों के सामने आयशा(Ayesha Khan) से बात करनी पड़ी। इस दौरान मुनव्वर ने नेशनल टीवी पर आयशा से माफी मांगी। उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को लेकर भी बता की। मुनव्वर ने पहले तो कहा कि वो नहीं, बल्कि नाजिला उनसे पैच-अप करना चाहती हैं। हालांकि, आयशा ने उनके झूठ को बेनकाब कर दिया। आयशा ने बताया कि मुनव्वर ही नाजिला के पास वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने नाजिला को कई मैसेज और वीडियो कॉल भी किए हैं, जो आयशा ने खुद देखे हैं।View this post on Instagram
एपिसोड के टेलीकास्ट होने के कुछ देर बाद नाजिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मुनव्वर पर निशाना साधा। उन्होंने मुनव्वर और बिग बॉस का नाम लिए बिना लिखा, "यह शर्म की बात है कि लोग अपने बचाव के लिए झूठ बोलते हैं।" नाजिला के पोस्ट शेयर करने के बाद मुनव्वर के दोस्त सदाकत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शर्म की बात तो ये है कि लोग खुदकी सच्चाई जानते हुए भी दूसरों को आईना दिखाते हैं।'
Also Read: क्या फिर से जाना पड़ेगा Abhishek Kumar को बिग्ग बॉस के घर से बाहर? आने जा रहा है ये बड़ा ट्विस्ट