Volkswagen Taigun Facelift 2026: अगर आपको लगता है कि SUV मार्केट में अब कुछ भी नया नहीं बचा तो ठहर जाइए, क्योंकि 9 अप्रैल के आसपास फॉक्सवैगन करने वाली है SUV मार्केट में धमाकेदार एंट्री। जी हां, Volkswagen Taigun Facelift 2026 का यह नया मॉडल 9 अप्रैल 2026 को बाजारों में लांच होने वाला है। इस लॉन्च से ऑटो एक्सपट्र्स को बाजारों में हलचल की उम्मीद है। जी हां, क्योंकि फॉक्सवैगन छोटे-मोटे अपडेट के लिए नहीं बल्कि जबरदस्त डिजाइन, लग्जरी और नए कॉन्बिनेशन का अपडेट लेकर जानी जाती है। टायगुन को भी इसी तरह से तैयार किया जा रहा है जिसका सीधा असर SUV सेगमेंट में देखने को मिलेगा।
Volkswagen Taigun Facelift 2026 का यह नया मॉडल जैसे ही बाजारों में उतरेगा हुंडई क्रेटा, और किया सेल्टो को टेंशन देने का काम करेगा। क्योंकि फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट 2026 में इस बार केवल इंटीरियर और एक्सटीरियर नहीं बल्कि सेफ्टी फीचर्स और टेक्निकल फीचर्स में भी बदलाव किए जा रहे हैं। यह फीचर्स खास कल यूथ को ध्यान में रखकर बदले जा रहे हैं, तो ऐसे यूजर्स जो 2026 में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं उन्हें 9 अप्रैल 2026 तक इंतजार करना चाहिए। क्योंकि फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट 2026 केवल एक फेसलिफ्ट नहीं बल्कि नेक्स्ट लेवल अपग्रेड होने वाला है।

क्या है Volkswagen Taigun Facelift 2026 में खास
एक्सटीरियर ऐसा की सड़को पर दम दिखे
- Volkswagen Taigun Facelift 2026 का सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर में होने वाला है। लीक हुई इमेज के अनुसार इसमें नई LED हैडलाइट, कनेक्टेड LED लाइट बार और अपडेटेड बंपर दिए जा रहे हैं। जिससे यह गाड़ी पहले से ज्यादा मॉडर्न और यूथ अपीलिंग बन जाएगी।
- इस गाड़ी के फ्रंट और रियर दोनों में इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन का लोगो भी दिया जा रहा है जो इसे पहले से ज्यादा बॉक्सी और प्रीमियम फील देगा।
- हालांकि गाड़ी के बॉडी स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं किया जा रहा। लेकिन छोटे-छोटे कॉस्मेटिक अपग्रेड इसे फ्रेश लुक देंगे।
इंटीरियर में दिया जा रहा है लग्जरी टच
- फॉक्सवैगन इस भारत Volkswagen Taigun Facelift 2026 के केबिन में बहुत बड़ा बदलाव करने वाली है।
- नए फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा,
- पैनोरमिक सनरूफ
- ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
- और रियर सीट मसाज फंक्शन जोड़े जा रहे हैं जो इस इस सेगमेंट का सबसे प्रीमियम मॉडल बना देंगे।
- गाड़ी में नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा जो एंटरटेनमेंट को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगा।
गाड़ी का इंजन और परफॉर्मेंस
अब बात करें गाड़ी के इंजन की तो गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा।
- Volkswagen Taigun Facelift 2026 में पुराना लेकिन भरोसेमंद इंजन ऑप्शन मिलेगा।
- दो इंजन ऑप्शन इस गाड़ी में पहले से ही अवेलेबल थे
- 1.0L TSI पेट्रोल इंजन
- 1.5L TSI पेट्रोल इंजन
- हालांकि दोनों मॉडल में सबसे बड़ा अपग्रेड यह किया जाएगा कि इसे 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दे दिया जाएगा जिससे यह गाड़ी पहले से ज्यादा स्मूथ और ड्राइविंग एफिशिएंट बन जाएगी।
Volkswagen Taigun Facelift 2026 में मिलेगा ADAS 2 लेवल सेफ्टी
इस गाड़ी को पहले से ही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। फॉक्सवैगन ग्लोबल NCAP टेस्ट में पूरे 5 स्टार हासिल कर चुकी है। गाड़ी में पैसेंजर और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो गाड़ी में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
- 6 एयरबैग जो देंगे ऑल राउंड प्रोटेक्शन
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- हिल होल्ड कंट्रोल
- मल्टी कोलाइजन ब्रेकिंग
- ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- 360 डिग्री कैमरा
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन कीप असिस्ट
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- सीट बेल्ट वार्निंग
- स्पीड अलार्म सिस्टम
- एंटी थेफ्ट इंजन इमोबिलाइजर
Volkswagen Taigun Facelift 2026 कीमत और लॉन्च
Volkswagen Taigun Facelift 2026 यह फेसलिफ्ट वर्जन बाजारों में 12 लाख एक्स शोरूम से शुरू हो सकता है। हालांकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 20 लाख के आसपास पहुँच जाएगी। लेकिन लॉन्च के बाद यह गाड़ी बाजारों में ब्रांड और लग्जरी दोनों सेगमेंट पर खेलेगी। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, किया सेल्टो, स्कोडा कुशाक और टाटा सिएरा को सीधी टक्कर देती है। गाड़ी का लॉन्च 9 अप्रैल 2026 को होगा। हालांकि लॉन्च के साथ ही प्री बुकिंग और डिलीवरी को लेकर जानकारी स्पष्ट कर दी जाएगी।
Volkswagen Taigun Facelift 2026 उन लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जो प्रीमियम फीचर लोडेड SUV लेना चाहते हैं। कुछ ही समय का इंतजार और धमाकेदार गाड़ी की बाजार में एंट्री। नए डिजाइन, एडवांस फीचर और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ एक मजबूत ब्रांड आपको देगी फ्यूचर रेडी कार का भरोसा।
Read More: IPL 2026 प्रिडिक्शन से कमाई : Dream11 भूल जाओ, प्रेडिक्शन स्ट्रांग है तो IPL 2026 में पैसे ऐसे कमाओ

















