वर्तमान समय में क्रिकेटर Virat Kohli केवल भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्द सेलब्रिटीज़ में से एक है। उनकी लोकप्रियता भारत सहित पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। बता दे कि Virat Kohli के पास करीब 127 मिलियन डॉलर यानि लगभग 1046 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

इसी के साथ क्या आप जानते है कि आपके इस पसंदीदा सेलिब्रिटी विराट कोहली के पास कारो का भी शानदार कलेक्शन है। जी हां, Virat Kohli कारो के शौकीन व्यक्ति है। इसलिए उन्होंने अपने पास कई लग्जरी कारो का कलेक्शन रखा हुआ है।

Virat Kohli
credit: google

जिसमे विराट के कार कलेक्शन में आपको सबसे ज्यादा आपको Audi की कारे नज़र आएँगी। हालांकि विराट के पास Audi की कारो का शानदार कलेक्शन होना जायज है। आखिरकार सबके चहिते Virat Kohli, Audi के ब्रांड अम्बेस्डर जो है।

लेकिन हाल में खबर ये भी आई है कि कार के शौकीन Virat Kohli ने कार कलेक्शन में से अधिकतर कारो को बेच दिया है। तो जानिए कि कितनी कारो के मालिक है Virat Kohli, और आखिर क्यों विराट ने अपनी अधिकतर कारो को बेच दिया ?

Virat Kohli के पास है ये लग्जरी कारे

Virat Kohli
credit: google

वर्तमान में Virat Kohli के पास कुल 6 लग्जरी कारे है। जिनमे से 4 Audi की है। Audi Q7 , Audi RS5 , Audi R8 LMX और Audi A8L W12 Quattro. इसके अलावा विराट के पास Land Rover Vogue और Fortuner 4×4 जैसी गाड़िया भी है।

Virat Kohli
credit: google

इनमे से सबसे महँगी Audi R8 LMX 2.97 करोड़ रुपये की है। विराट के कार कलेक्शन में मौजूद कई गाड़िया इन्होने खुद खरीदी है, तो वही कई लग्जरी गाड़िया इन्हे तोहफे में भी मिली है। जैसे Fortuner 4×4 , इसे जापानी चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने इन्हे उपहार में दी है।

Also read: पठान की सफलता लाई Shahrukh Khan के कार कलेक्शन में 8 करोड़ की एक और लग्जरी कार

जानिए कितनी है इन लग्जरी कारो की कीमत

Virat Kohli
credit: google
CarsPrice
Audi Q784.70 – 92.30 लाख रूपए
Audi A8 LMX2.97 करोड़ रुपये
Audi A8L W12 Quattroऑन रोड कीमत 2 करोड़ 11 लाख रुपए
Audi RS5 1.10 करोड़ रूपए
Fortuner 4×4 38.93 लाख रूपए
Land Rover Vogue 2.39 – 4.17 करोड़ रूपए

मैंने अपनी कई लग्जरी गाड़ियों को बेच दिया: Virat Kohli

Virat Kohli
credit: google

हाल ही में Virat Kohli ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में रखी कई गाड़ियों को बेच दिया। इसका कारण बताते हुए विराट कहते है ” मैंने अपनी ज्यादातर गाड़ियों को जोश में आकर लिया था। जिन्हे में कभी कभी ही चलाया करता था। कुछ समय बाद मुझे ये सब फ़िज़ूल लगने लगी और मैंने इन्हे बेच दिया। अब हम केवल उन गाड़ियों का ही प्रयोग करते है जिनकी हमें आवश्यकता है।”

Also read: Mahindra Crossed Production Milestone Of 1 Lakh Units